परिचित बताकर एंबुलेंस चालक से एक लाख हड़पे
गुरुग्राम के सेक्टर-31 में पॉलीक्लिनिक के डॉक्टर की आवाज समझकर सरजीत सिंह नामक व्यक्ति ने ठग को एक लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। कॉल के बाद उसे ठगी का अहसास हुआ और उसने साइबर अपराध थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम। सेक्टर-31 स्थित पॉलीक्लिनक के डॉक्टर की आवाज समझकर एक व्यक्ति ठग के झांसे में आ गया। उसे एक लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में उसे ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उसने थाना साइबर अपराध, मानेसर में शिकायत दी है। बिलासपुर कलां निवासी सरजीत सिंह सेक्टर-31 स्थित पॉलीक्लिनक की एंबुलेंस पर चालक के पद पर कार्यरत है। सात जनवरी की सुबह उसके पास एक व्यक्ति का कॉल आया। कॉलकर्ता ने सरजीत सिंह ने कहा कि उसे पहचाना। सरजीत सिंह को लगा कि यह आवाज डॉ. आदित्य की है। उसने डॉ. आदित्य समझकर कॉलकर्ता से बात की। इसके बाद कॉलकर्ता ने एक मोबाइल नंबर उसे दिया और बोला कि इस नंबर पर एक लाख रुपये भेज दिया।
यह राशि अगले दिन उसे वापस कर देगा। सरजीत सिंह ने तुरंत यह राशि बताए गए नंबर पर ट्रांसफर कर दी। इसके बाद कॉलकर्ता ने दोबारा रुपये की मांग की। शक होने के बाद उसने रुपये नहीं भेजे। अगले दिन पॉलीक्लिक पहुंचकर जब डॉक्टर से बात की तो पता चला कि वह कॉल किसी ठग ने उसे किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



