शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो करोड़ की ठगी
साइबर अपराध: गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। जालसाजों ने शेयर बाजार में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से दो करोड़ 60 हजार रुपये की ठगी कर डाल

गुरुग्राम, गौरव चौधरी। जालसाजों ने शेयर बाजार में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से दो करोड़ 60 हजार रुपये की ठगी कर डाली। साइबर थाना पूर्व ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में साउथ सिटी-2 के निवासी सत्यवीर सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले उन्हें धोखे से एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप का मुख्य उद्देश्य लोगों को शेयर मार्केट की जानकारी देना और यह बताना था कि किस शेयर में निवेश करने से ज्यादा फायदा होगा। ग्रुप में हर हफ्ते दो से तीन बेहतरीन शेयर सुझाए जाते थे और दावा किया जाता था कि इससे रोजाना पांच से दस फीसदी तक का पक्का मुनाफा होगा। शुरुआत में छोटी-छोटी जानकारियां देकर ठगों ने सत्यवीर सिंह का भरोसा जीत लिया।
जालसाजों की नई योजना
अप्रैल के अंत में जालसाजों ने एक नया व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया और ग्रुप के सदस्यों को बहुत ज्यादा मुनाफा कमाने का लालच दिया। सत्यवीर सिंह भी उनके झांसे में आ गए। इसके बाद ठगों के कहने पर उन्होंने एचएसबीसी के नाम से मिलते-जुलते एक फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर अपना खाता खोल लिया। खाता खुलते ही ठगों ने उन्हें बड़े-बड़े कंपनियों के शेयर और आईपी खरीदने के नाम पर भारी-भरकम रकम निवेश करने के लिए उकसाना शुरू कर दिया।
निवेश की प्रक्रिया
शातिर ठगों ने सत्यवीर सिंह से अलग-अलग बहानों से कुल 21 बार में पीड़ित से दो करोड़ 60 हजार रुपये का निवेश करवा लिया। ऐप के डिजिटल डैशबोर्ड पर उन्हें वर्चुअल तरीके से 10 करोड़ रुपये का भारी-भरकम मुनाफा दिखाई दे रहा था, जिसे देखकर वे बेहद खुश थे। सत्यवीर सिंह ने जब इस दिख रहे मुनाफे में से तीन करोड़ रुपये निकालने की कोशिश की, तो उस फर्जी प्लेटफॉर्म ने तुरंत उनका खाता ब्लॉक कर दिया। इसके बाद ठगी का पता चला.
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


