ठेकाकर्मी से मारपीट में प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार
गुरुग्राम। गोल्फ कोर्स रोड स्थित जी टाउन वाइंस से मुफ्त में बीयर नहीं मिलने पर शराब ठेका कर्मी से मारपीट करने की शिकायत मिलने के बाद आरोपी युवक को गुर

गुरुग्राम। गोल्फ कोर्स रोड स्थित जी टाउन वाइंस से मुफ्त में बीयर नहीं मिलने पर शराब ठेका कर्मी से मारपीट करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक की पहचान सेक्टर-31 निवासी रोनिक यादव के रूप में हुई है। ▪️आरोपी रोनिक यादव ने पूछताछ पर बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। रात के समय वह ठेके पर शराब खरीदने गया था। उस समय शराब खरीदते समय उसकी ठेके के कर्मचारियों के साथ बहस हो गई थी। इसी रंजिश में उसने इस घटना को अंजाम दिया। वहीं, ठेका कर्मचारी विपिन ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि रोनिक यादव उससे मुफ्त में बीयर मांगने आता था।
मना करने पर रविवार सुबह उससे मारपीट की गई है। पहले भी कई बार यह मारपीट कर चुका है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


