गुरुग्राम में मोदी की गारंटी योजना के तहत बनेगी पहली मॉडल रोड, सेक्टर-47 से होगी शुरुआत
- करीब 68.45 लाख रुपये की लागत से दो किलोमीटर लंबी सड़क का होगा कायाकल्प गुरुग्राम में मोदी की गारंटी के तहत बनेगी पहली

गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम गुरुग्राम शहर के बुनियादी ढांचे को विश्वस्तरीय और आधुनिक बनाने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। इसी कड़ी में अब मोदी की गारंटी योजना के तहत शहर में पहली बार एक सड़क को मॉडल रोड (आदर्श सड़क) के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस महत्वकांक्षी परियोजना की शुरुआत सेक्टर-47 से की जा रही है। मॉडल रोड के डिजाइन को अंतिम मंजूरी मिल चुकी है और नगर निगम की तरफ से निर्माण एजेंसी को वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया गया है। वार्ड नंबर 11 के अंतर्गत आने वाले सेक्टर-47 में यह मॉडल रोड रेड लाइट से लेकर भारत पेट्रोलियम पंप तक करीब दो किलोमीटर लंबी होगी।
नगर निगम के कार्यकारी अभियंता प्रदीप कुमार की ओर से इस पर काम शुरू करने का नोटिस जारी किया जा चुका है और अगले माह से निर्माण कार्य धरातल पर पूरी रफ्तार पकड़ लेगा। इस पूरी परियोजना पर लगभग 68 लाख 45 हजार 722 रुपये खर्च किए जाएंगे और इसके निर्माण का जिम्मा ब्रह्मा प्रमोटर्स कंपनी को सौंपा गया है।यह खास होगा इस मॉडल रोड मेंइस सड़क को केवल डामर बिछाकर नहीं, बल्कि पूरी तरह से आधुनिक मानकों पर तैयार किया जाएगा।- सुरक्षित साइकिल ट्रैक: सड़क के एक हिस्से में साइकिल चालकों के लिए अलग और सुरक्षित ट्रैक बनेगा, ताकि पर्यावरण अनुकूल यातायात को बढ़ावा मिले।- पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ: सुरक्षित आवागमन के लिए चौड़े, अतिक्रमण मुक्त और सुव्यवस्थित फुटपाथ बनाए जाएंगे।- हरियाली और सौंदर्यकरण: सड़क के किनारों पर विशेष प्रकार के पौधे लगाकर हरियाली विकसित की जाएगी, जो प्रदूषण कम करने में भी मददगार होगी।- ट्रैफिक जाम से मुक्ति: सड़क की इंजीनियरिंग इस तरह दुरुस्त की जाएगी कि वाहनों का आवागमन सुगम हो और सेक्टर-47 व आसपास के लोगों को जाम से निजात मिले।तय समय सीमा और मेंटेनेंस की जिम्मेदारीयह कार्य मोदी की गारंटी थीम पायलट प्रोजेक्ट इंडिया के तहत ट्रायल के तौर पर किया जा रहा है। विभागीय शेड्यूल के अनुसार, इस सड़क निर्माण का कार्य 25 जून तक पूरी तरह से संपन्न करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा, निर्माण कार्य पूरा होने के बाद 365 दिनों (एक वर्ष) का डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड भी तय किया गया है। इसका मतलब है कि सड़क बनने के एक साल बाद तक उसमें आने वाली किसी भी टूट-फूट, गड्ढे या रखरखाव की पूरी जिम्मेदारी इसी कंपनी की होगी। निगम अधिकारियों का कहना है कि यह शहर का पायलट प्रोजेक्ट है। यदि सेक्टर-47 की यह मॉडल रोड सफल रहती है और नागरिकों का फीडबैक सकारात्मक आता है, तो आने वाले समय में गुरुग्राम की अन्य प्रमुख सड़कों को भी इसी तर्ज पर विकसित करने की योजना तैयार की जाएगी। इस पहल से शहर के बुनियादी ढांचे को एक नई मजबूती मिलेगी।सेक्टर-47 में मोदी की गारंटी थीम पर एक सड़क को मॉडल सड़क के रुप में विकसित किया जाएगा। इसको लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी करके काम एजेंसी को सौंप दिया है।- विजय ढाका, मुख्य अभियंता, नगर निगम, गुरुग्राम।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


