योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी अनिवार्य

Jan 28, 2026 11:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम जिला प्रशासन ने किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए एग्रीस्टैक फार्मर आईडी बनाने की मुहिम शुरू की है। डीसी अजय कुमार ने कहा कि यह आईडी अनिवार्य होगी और इसके बिना किसान सरकारी सुविधाओं से वंचित रह सकते हैं। विशेष शिविरों में किसानों की आईडी बनाई जाएगी।

योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी अनिवार्य

गुरुग्राम। गुरुग्राम जिला प्रशासन ने किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए एक बड़ी मुहिम शुरू की है। डीसी अजय कुमार ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में सभी कृषि आधारित सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए प्रत्येक किसान के पास एग्रीस्टैक फार्मर आईडी होना अनिवार्य है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिले के सभी गांवों में विशेष शिविर (कैंप) लगाए जा रहे हैं, जहां राजस्व और कृषि विभाग की टीमें मौके पर ही किसानों की आईडी बना रही हैं। डीसी अजय कुमार ने बताया कि एग्रीस्टैक फार्मर आईडी बनाने का मुख्य उद्देश्य किसानों की पहचान को डिजिटल रूप से सुरक्षित करना और बिचौलियों को खत्म कर लाभ सीधे उन तक पहुंचाना है।

उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि भविष्य में पीएम किसान सम्मान निधि, बैंक ऋण, फसल क्षतिपूर्ति (मुआवजा), खाद-बीज पर मिलने वाली सब्सिडी और अन्य कृषि अनुदान केवल इसी आईडी के माध्यम से दिए जाएंगे। जिन किसानों की आईडी नहीं होगी, वे इन सुविधाओं से वंचित रह सकते हैं। जिला प्रशासन ने आईडी बनाने की प्रक्रिया को बेहद सरल रखा है। किसान अपने गांव में लगे शिविर में जाकर निम्नलिखित दस्तावेजों के साथ पंजीकरण करा सकते हैं:- - मोबाइल नंबर से लिंक आधार कार्ड। - मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर किए गए पंजीकरण की प्रति। - जमीन से संबंधित दस्तावेज (फर्द)। स्वयं भी कर सकते हैं पंजीकरण डीसी ने बताया कि जो किसान शिविर में नहीं पहुंच पा रहे हैं, वे स्वयं भी पोर्टल के माध्यम से अपनी एग्रीस्टैक फार्मर आईडी के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे इस कार्य में विभागीय टीमों का सहयोग करें और अपने आसपास के अन्य किसानों को भी इसके प्रति जागरूक करें। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे मिशन मोड में काम करते हुए जिले के शत-प्रतिशत किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsGurugram Launches Major Campaign for Farmers Registration with AgriStack ID
;;;