
जिला खो-खो की चार टीमों में 60 खिलाड़ी चयनित
-गुरुग्राम खो-खो टीम चयन के लिए 250 खिलाड़ियों ने ट्रायल में हिस्सा लिया गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। भिवानी में होने वाली जूनियर स्टेट खो-खो चैंपि
गुरुग्राम। भिवानी में होने वाली जूनियर स्टेट खो-खो चैंपियनशिप के लिए गुरुग्राम जिला टीम में चयन को लेकर खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। गुरुवार को बिलासपुर के एमबीएलएम स्कूल परिसर में खिलाड़ियों के ट्रायल हुए। इसमें विभिन्न स्कूलों के 250 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले महिला-पुरुष टीमों के लिए 60 खिलाड़ियों का चयन हुआ। भिवानी में 29 से 30 नवंबर सब जूनियर व कैथल में 6 से 7 दिसंबर जूनियर स्टेट खो-खो चैंपियनशिप होगी। गुरुग्राम स्पोर्ट्स खो-खो एसोसिएशन की ओर से गुरुग्राम टीम चयन के लिए ट्रायल लिया गया। इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों से लगभग ढाई सौ खिलाड़ियों ने भाग लिया।

चयन प्रक्रिया चयन समिति की देखरेख में हुई। जिसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया गया। एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी विनोद वर्मा ने बताया कि सब जूनियर (लड़के ) टीम में सुपर्म सैनी, जेशन सैनी, दक्ष, लेख, विनय तंवर, अक्षय तंवर, निशांत कुमार, अजय, लक्ष्य, जसवंत, नितिन, वीर यादव, अंश, मुकुल, योगांश, सब जूनियर (लड़की ) टीम में खुशी, रियांशी, लाखी, रियांशी शर्मा,अव्यनूर, मानसी, चोकी, प्रीति, हंसिका, तनीषा, अनायशा वर्मा, जिया, निष्था, अम्ब्रीन, अवंतिका शामिल है। जूनियर (लड़के) टीम में गौरव, सौरव, विशाल, जयप्रकाश, दक्ष, अनमोल, आशीष, मयंक, रोहित, भीम, सावन, ध्रुव, कर्तव्या, अर्पित, यश, जूनियर लड़कियों की टीम में रियांशो, छवि, हिताक्षी, एंजल, दिव्या, निकिता, दिव्या, ख़ुशी, अंशिका, माही, मनीषा, भावना, ईशा, प्रीति, लक्ष्मी शामिल रहीं। मेहनत और खेल भावना का प्रतीक है: ट्रायल का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन ऋषि चौधरी ने कहा कि खिलाड़ी केवल पदक जीतने के लिए नहीं उतरते, बल्कि वे अनुशासन, कड़ी मेहनत और खेल भावना के प्रतीक होते हैं। खो-खो जैसे खेल में तेज़ी, रणनीति और टीमवर्क का शानदार संगम देखने को मिलता है। युवा खिलाड़ी यदि पूरी निष्ठा और लगन के साथ मैदान में उतरेंगे तो निश्चित रूप से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। ट्रायल समापन में सहायक शिक्षा अधिकारी गुरुग्राम जगदीश अहलावत ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि खेल हमारे व्यक्तित्व को निखारते हैं। मेहनत और आत्मविश्वास ही खिलाड़ी की सबसे बड़ी ताकत है। विश्वास है कि खिलाड़ी स्टेट स्तर पर शानदार प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर प्रिंसिपल सरोज चौधरी, टेक्निकल कमेटी प्रेमपाल, कोच नीलम शर्मा, मोहित कुमार, कोच संसार सिंह, राजकीय स्कूल बोड़ाकला खेल शिक्षक विनय शर्मा, सुरजीत कुमार, प्रकाश कुमार, किरण बाला समेत अनेक अभिभावक उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




