कराटे में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

गुरुग्राम के जिला जूडो एसोसिएशन ने कराटे खिलाड़ियों के लिए बेल्ट टेस्ट परीक्षा आयोजित की। विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने येलो से लेकर ब्राउन बेल्ट तक अपनी तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया। सफल खिलाड़ियों को अगली बेल्ट के लिए पात्र माना जाएगा। परीक्षा का परिणाम 12 जून को घोषित किया जाएगा।

कराटे में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया

गुरुग्राम,साक्षी रावत। जिला जूडो एसोसिएशन गुरुग्राम की ओर से शनिवार को कराटे खिलाड़ियों की बेल्ट टेस्ट परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने येलो बेल्ट से लेकर ब्राउन बेल्ट तक की परीक्षा देकर अपनी तकनीकी दक्षता और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। परीक्षा में सफल रहने वाले खिलाड़ियों को अगली बेल्ट के लिए पात्र माना जाएगा। परीक्षा का परिणाम 12 जून को घोषित किया जाएगा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि बेल्ट टेस्ट के माध्यम से खिलाड़ियों की तकनीक, अनुशासन, फिटनेस और खेल की बारीकियों का मूल्यांकन किया गया। बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ परीक्षा में भाग लिया।

येलो बेल्ट परीक्षा देने वाले खिलाड़ी में कृतिका, युवांश, पारस, गौरव, हर्ष, आकाश्या, दर्शिक, अरुषि, ओजस्वी, अनिका, रोहित, अंश त्रिपाठी, भाव्या सेहरावत, धीरज, यथार्थ, शिवांश, यामाना, सचिन अहलावत, यक्षी, खुशी वैद्य, ओशी, जसवंत, पिहू, वान्या और ध्रुव शामिल रहे। वहीं ऑरेंज बेल्ट परीक्षा में शामिल खिलाड़ी अध्ययन, पारुल, तनिष, स्वाधा, उत्कर्ष, अंश, उत्तम, देवांश, प्रांजल, अनुराग, माही और दीक्षा ने ऑरेंज बेल्ट टेस्ट दिया। इसी तरह ग्रीन बेल्ट ब्लू बेल्ट के लिए भी कई खिलाड़ियों ने अपनी दावेदारी पेश की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।