Gurgaon News: शहर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की तैयारियां शुरू
Gurgaon News: गुरुग्राम में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 16 जुलाई से शुरू होकर 27 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान भव्य रथ सजाए जाएंगे और भक्तों के लिए प्रसाद वितरण किया जाएगा। करीब एक लाख भक्तों के आने की उम्मीद है। सभी सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं ताकि यात्रा सुरक्षित रहें।

Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। मिलेनियम सिटी में भगवान जगन्नाथ की विश्वप्रसिद्ध रथ यात्रा 16 जुलाई से प्रारंभ होगी, जो 27 जुलाई तक विभिन्न पारंपरिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न होगी। इस दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा भव्य रथों पर विराजमान होंगे। सेक्टर-10ए के कम्युनिटी सेंटर में रथ यात्रा शुरू होकर विभिन्न सड़कों से निकाली जाएगी। सेक्टर-10ए के कम्युनिटी सेंटर में जगन्नाथ रथ यात्रा को सुंदर और भव्य सजाया जा रहा है। रथ यात्रा कम्युनिटी सेंटर से शुरू होगी। खांडसा रोड सब्जी मंडी, डीएवी स्कूल, ओम नगर, एसडी हाई स्कूल, चार आठ मरला, पटौदी रोड, कादीपुर से होते हुए सेक्टर-10ए के कम्युनिटी सेंटर में समापन होगा। यहां रहने वाले और शहर के सभी भक्त भगवान के दर्शन कर सकेंगे। रथ यात्रा कमेटी के शिवचरण गुप्ता ने कहा कि हर साल की तरह 16 जुलाई 2026 को जगन्नाथ रथ यात्रा निकाल रहे हैं। पिछले एक महीने से लोग इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा माता का शानदार और यादगार तरीके से स्वागत करने के लिए लोग और भक्त बहुत उत्साह में हैं। कमेटी सदस्य रितु गुप्ता ने कहा कि रथ यात्रा को सबसे यादगार बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। सभी सुरक्षा कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि यात्रा बिना किसी परेशानी के निकाली जा सके。
छप्पन भोग लगाया जाएंगे:
जगन्नाथ के भक्त वेद विद्या दास कहते हैं कि जगन्नाथ रथ यात्रा जैसे कार्यक्रम न सिर्फ आध्यात्मिक जुड़ाव बनाते हैं, बल्कि भाईचारा और एकजुटता की भावना भी बढ़ाते हैं। कमेटी सदस्य पंकज गर्ग ने कहा कि गुरुग्राम के अलग-अलग हिस्सों से करीब एक लाख भक्तों के आने की उम्मीद है। इसमें 40 प्रतिशत महिलाएं शामिल होंगी। सभी भक्तों के लिए शुद्ध भंडारा प्रसाद बना रहे हैं। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा माता को छप्पन भोग लगाया जाएंगे।अजय गोयल ने कहा कि सुबह से शाम तक सभी लोगों को प्रसाद बांटने की ज़ोरदार तैयारी की जा रही है। फल, प्रसाद, खिचड़ी, छप्पन भोग सभी भक्तों को वितरण किया जाएगा。
आकर्षक फूल मालाओं से श्रृंगार होगा:
अजय अग्रवाल ने कहा कि जगन्नाथ रथ यात्रा का खास आकर्षण क्रेन द्वारा भगवान जगन्नाथ को छप्पन भोग का लगाया जाएगा। अलग-अलग कार्यक्रम, आकर्षक फूल मालाओं के साथ जगन्नाथ, बल्लभद्र और सुभद्रा माता का श्रृंगार किया जाएगा। देश और विदेश के भक्तों द्वारा रॉक बेंड और डांस और ड्रामा और अलग-अलग किया जाएगा।
भगवान के स्वागत में सुबह-शाम कीर्तन:
कमेटी सदस्य सुदर्शन गौड़ कहा कि भगवान के धाम श्री जगन्नाथ पुरी से आए भक्तों द्वारा पूरे गुरुग्राम शहर में भगवान के स्वागत के लिए सुबह और शाम कीर्तन किया जा रहा है। रथ यात्रा में बहुत से कीर्तन टोलियों द्वारा दिव्य कीर्तन किया जाएगा। दिनरात मेहनत करके रथयात्रा को सुंदर से सुंदर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


