निवेश के नाम पर 32 लाख रुपये ठगे
गुरुग्राम में जालसाजों ने शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 32 लाख रुपये की ठगी की। पीड़ित शैलेश साहू को एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां उन्हें दोगुना मुनाफा का लालच दिया गया। अधिक निवेश के बाद पैसे वापस मांगने पर जालसाजों ने और पैसे की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम, गौरव चौधरी। शेयर बाजार में निवेश कर दोगुना कमाई का झांसा देकर जालसाजों ने 32 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से संपर्क किया था। साइबर थाना साउथ पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-67 स्थित अंसल एसेंशिया सोसाइटी निवासी शैलेश साहू ने बताया कि कुछ समय पहले उन्हें अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया था। ग्रुप में शेयर मार्केट और विभिन्न स्कीमों में निवेश कर कम समय में दोगुना मुनाफे का झांसा दिया। ग्रुप में कुछ अन्य लोग भी जुड़े हुए थे।
मुनाफे की जानकारी ग्रुप में साझा कर रहे थे।ग्रुप के एडमिन और अन्य सदस्यों ने उन्हें विश्वास में लिया। शुरुआत में छोटे निवेश करने पर उनको अच्छा रिटर्न भी दिया। उसके बाद अधिक पैसे लगाने के लिए उकसाया गया। शैलेश साहू ने अलग-अलग किस्तों में कुल 32 लाख रुपये आरोपियों द्वारा बताए गए बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद आरोपियों ने उनको करोड़ों रुपये का मुनाफा दिखाया गया। जब उन्होंने अपना पैसा वापस निकालना चाहा, तो आरोपियों ने टैक्स और अन्य चार्ज के नाम पर और पैसों की मांग शुरू कर दी। तब जाकर उन्हें अहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


