मलबे से भरा ट्रैक्टर रोकने पर निगम कर्मचारी से हाथापाई
गुरुग्राम की शीतला कॉलोनी में नगर निगम के कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कर्मचारी ने अवैध रूप से मलबा गिरा रहे ट्रैक्टर को रोका, जिसके बाद चालक और मालिक ने उसके साथ गाली-गलौज की और हाथापाई की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। शीतला कॉलोनी में मलबे से भरे ट्रैक्टर को रोकने पर नगर निगम कर्मचारी के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर थाना सेक्टर-पांच में मामला दर्ज हुआ है। फर्रुखनगर के गांव जोनियावास निवसी अमित ने पुलिस को बताया कि वह नगर निगम की एसएसएफ टीम में क्लर्क है। स्वच्छ भारत अभियान को सख्ती से लागू करने की ड्यूटी नगर निगम की तरफ से उसकी लगाई हुई है। 19 फरवरी को वह अपनी टीम के साथ गश्त पर था। शीतला कॉलोनी में मलबे से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली देखी। ट्राली से मलबा सड़क पर गिर रहा था।
ट्राली को ढका हुआ नहीं था। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक और मालिक की जानकारी लेने के बाद इस ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। उसके साथ टीम में नरेंद्र कुमार, राकेश और सचिन थे। ट्रैक्टर जब्त करने के बाद अमित उसे चलाकर सेक्टर-34 स्थित नगर निगम कार्यालय ले जाने लगा, जबकि उसके साथी सरकारी गाड़ी से पीछे आ रहे थे। आरोप है कि रास्ते में शीतला कॉलोनी निवासी राहुल ने ट्रैक्टर के आगे कार लगा दी। ट्रैक्टर से उतारकर उसके साथ हाथापाई की और ट्रैक्टर को अपने साथ ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


