सरकारी भवनों की नोडल अधिकारी निगरानी करेंगे

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

गुरुग्राम। जिले में सरकारी भवनों का नोडल अधिकारी निगरानी करेंगे। लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी-बीएंडआर) विभाग ने सरकारी इमारतों को खंडहर बनने से बचाने

सरकारी भवनों की नोडल अधिकारी निगरानी करेंगे

गुरुग्राम, अमर मौर्य। जिले में सरकारी भवनों का नोडल अधिकारी निगरानी करेंगे। लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी-बीएंडआर) विभाग ने सरकारी इमारतों को खंडहर बनने से बचाने और उनके रख-रखाव को सुनिश्चित करने के लिए एक नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू की है। इस नई नीति का मुख्य उद्देश्य उन सरकारी भवनों को निष्क्रिय होने से रोकना है, जो निर्माण के बाद लंबे समय तक उपयोग में नहीं आते और खंडहर बन जाते हैं। जिस विभाग के लिए पीडब्ल्यूडी भवन बना रहा है, उस विभाग की जिम्मेदारी बढ़ गई है। भवन तैयार होने के बाद विभाग को नोडल अधिकारी नियुक्त करना होगा, जो इसके रख-रखाव की निगरानी करेगा।

भवन तैयार होते ही संबंधित विभाग के नोडल अधिकारी को इसकी सूचना दी जाएगी, ताकि समय पर हैंडओवर हो सके और इमारत खाली न पड़ी रहे। कार्यकारी अभियंता यह सुनिश्चित करेंगे कि संविदा की शर्तों के अनुसार कार्य पूरा हो और साइट का उपयोग सही तरीके से हो। पीडब्लूडी विभाग के कार्यकारी अभियंता चरणदीप सिंह राना ने कहा कि नई एसओपी के तहत जिला और उप-मंडल स्तर के प्रशासनिक परिसरों, अस्पतालों और कॉलेजों जैसी प्रमुख इमारतों का वर्ष में दो बार निरीक्षण किया जाएगा। यदि सरकारी भवन निष्क्रिय पाए जाते हैं, तो इस नई एसओवर के अनुसार उन पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। यह पहल हरियाणा के सभी जिले में लागू की जा रही है। ताकि सरकारी खजाने से निर्मित संपत्तियों का सही उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।