Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsGurugram Implements Hybrid Classes Amid Deteriorating Air Quality for Children s Health
प्रदूषण की मार, प्राथमिक कक्षाओं की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में जारी

प्रदूषण की मार, प्राथमिक कक्षाओं की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में जारी

संक्षेप:

डीसी अजय कुमार द्वारा 13 नवंबर को जारी आदेश अभी भी प्रभावी, जिले में ग्रेप-4 की पाबंदियां भी लागू

Dec 16, 2025 10:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम। एनसीआर क्षेत्र में लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता को देखते हुए गुरुग्राम जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए जिला उपायुक्त अजय कुमार द्वारा 13 नवंबर को जारी किए गए आदेश फिलहाल भी प्रभावी हैं। इन आदेशों के तहत जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा पहली से 5वीं तक की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में संचालित की जा रही है। जिले में पिछले कई दिनों से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ है। ऐसे में छोटे बच्चों को प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू रखी गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हाइब्रिड मोड के अंतर्गत विद्यालयों में ऑफलाइन कक्षाओं के साथ-साथ ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि अभिभावक अपनी सुविधा और सहमति के अनुसार ऑनलाइन विकल्प चुन सकें। स्कूलों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्थिति में विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो और शिक्षण कार्य सुचारू रूप से चलता रहे। उपायुक्त ने कहा कि यह निर्णय सीएक्यूएम के 11 नवंबर 2025 के आदेश तथा राज्य सरकार द्वारा 12 नवंबर 2025 को जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप लिया गया है। इसके साथ ही जिले में ग्रेप-4 के तहत लागू सभी पाबंदियां भी प्रभावी रहेंगी। डीसी ने जिला शिक्षा अधिकारी, जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी सहित सभी सरकारी व निजी स्कूलों को इन आदेशों की कड़ाई से अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।