Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsGurugram Hotel Harassment Case Employee Threatens Victim After Assault
शर्मनाक : पांच सितारा होटल में युवती से छेड़छाड़

शर्मनाक : पांच सितारा होटल में युवती से छेड़छाड़

संक्षेप:

गुरुग्राम के सेक्टर-29 स्थित एक पांच सितारा होटल में एक युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी, जो युवती के सहकर्मी है, ने विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की पहचान कर ली है। जल्द ही गिरफ्तारी की उम्मीद है।

Jan 17, 2026 11:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम। साइबर सिटी के हाई-प्रोफाइल सेक्टर-29 स्थित पांच सितारा होटल में एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप युवती के साथ कंपनी में काम करने वाले सहकर्मी पर लगा है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने गुरुवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से दिल्ली की युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करती है। उनकी कंपनी के द्वारा पांच सितारा होटल में छह सितंबर 2025 को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान कंपनी के द्वारा सभी कर्मचारियों के होटल में रुकने की व्यवस्था भी की गई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरोप है कि इसी दौरान उनकी कंपनी में काम करने वाला कर्मचारी उसके कमरे में दाखिल हुआ। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने युवती को अकेला पाकर उसे जबरन पकड़ लिया। युवती ने शोर मचाने और विरोध करने की कोशिश की, तो आरोपी ने जबरन गलत हरकत शुरू कर दी। जान से मारने की धमकी देकर हुआ फरार : पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर आरोपी ने उसे अंजाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद पीड़िता बुरी तरह सहम गई थी। वह पुलिस में शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी। हालांकि, अब साहस जुटाते हुए उसने पुलिस को आपबीती सुनाई। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-29 थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान हो गई है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।