Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsGurugram Grap-3 Implementation Affects Key Projects Including KMP Expressway and Global City
केपीएम एक्सप्रेसव-ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट प्रभावित होगा

केपीएम एक्सप्रेसव-ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट प्रभावित होगा

संक्षेप:

-एचएसआईआईडीसी मरम्मत कार्य न बंद करने की मांगी अनुमति गुरुग्राम, कार्यालय संवादाता। ग्रैप-3 लागू होने से शहर के कई प्रोजेक्ट प्रभावित होगा। इसमें माने

Nov 13, 2025 11:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम। ग्रैप-3 लागू होने से शहर के कई प्रोजेक्ट प्रभावित होगा। इसमें मानेसर से पलवल तक केएमपी एक्सप्रेसवे के मरम्मत कार्य से लेकर ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट शामिल है। केवीएम पर टूटी सड़कों से वाहनों के गुजरने पर धूल उड़ती है। इससे प्रदूषण बढ़ने पर ग्रैप-3 लागू होने से मरम्मत कार्य प्रभावित होगा। एचएसआईआईडीसी ने केएमपी पर मरम्मत कार्य न बंद करने की अनुमति मांगी है। एचएसआईआईडीसी के डीजीएम अरुण गर्ग ने कहा कि ग्रैप-3 लागू होने से केएमपी पर मरम्मत कार्य प्रभावित होगा। मरम्मत कार्य न बंद करने के लिए हरियाणा प्रमुख सचिव से अनुमति मांगी गई है। क्योंकि केएमपी पर टूटी सड़कों से आवागमन प्रभावित हो रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मरम्मत कार्य करना जरुरी है। उन्होंने कहा कि ग्रैप के कारण ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट के काम भी बंद करना पड़ेगा। इन दोनों प्रोजेक्ट पर कार्य नहीं बंद करने के लिए अनुमति मांगी गई है। जबकि ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट जनवरी 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य गया है। अभी मौके पर 40 प्रतिशत काम हो सका। तीन महीने तक काम बंद होने से निर्माण लक्ष्य में देरी होगी। केएमपी एक्सप्रेसवे के मानेसर-पलवल तक की मरम्मत कार्य अक्तूबर में शुरू हो गए थे। जिसे पूरा करने का लक्ष्य छह महीने का है। 49 करोड़ रुपये की लागत से 53 किलोमीटर के हिस्से की मरम्मत की जाएगी। जिसमें गड्ढों को भरना और कारपेटिंग करना शामिल है। इस मरम्मत से हादसों में कमी आएगी और यातायात सुगम हो सकेगा। 53 किलोमीटर के हिस्से में से 40 किलोमीटर सड़क खराब है। इस तरह दोनों तरफ मिलाकर 80 किलोमीटर सड़क की मरम्मत का कार्य किया जाना है।