
अंबेडकर चौक और दादी सती चौक पर फ्लाईओवर बनेंगे
संक्षेप: गुरुग्राम में दो फ्लाईओवर के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज ने डिजाइन को मंजूरी दे दी है। जीएमडीए 30 नवंबर तक निर्माण का टेंडर लगाएगा। अंबेडकर चौक पर 51.68 करोड़ और दादी सती चौक पर 59 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इन फ्लाईओवरों से यातायात जाम में कमी आएगी।
गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। मिलेनियम सिटी में दो फ्लाईओवर के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज ने इन दोनों फ्लाईओवर के डिजाइन को मंजूरी दे दी है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की तरफ से अब इन फ्लाईओवर के निर्माण का टेंडर 30 नवंबर तक लगा दिया जाएगा। जीएमडीए ने अंबेडकर चौक (सेक्टर-45-46-51-52 चौराहे) और दादी सती चौक (सेक्टर-86-86-89-90 चौराहे) पर फ्लाईओवर के निर्माण की योजना बनाई है। अंबेडकर चौक पर फ्लाईओवर के निर्माण पर करीब 51.68 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जबकि दादी सती चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण 59 करोड़ रुपये की लागत से होगा। इन दोनों फ्लाईओवर के निर्माण की डीपीआर सलाहकार कंपनी ए.कॉम की तरफ से तैयार की गई है।

जीएमडीए के तत्कालीन मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्यामल मिश्रा ने इन फ्लाईओवर को दिल्ली-जयपुर हाईवे पर निर्मित फ्लाईओवर की बजाय गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर निर्मित फ्लाईओवर की तर्ज पर तैयार करने के दिशा-निर्देश जारी किए थे। गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर फ्लाईओवर से दृश्यता अधिक होती है। सलाहकार कंपनी ने दोबारा इस फ्लाईओवर के निर्माण की डीपीआर तैयार की थी। जीएमडीए ने करीब दो महीने पहले इन डिजाइन को पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज को जांच करने के लिए भेजा था। अब इस कॉलेज से रिपोर्ट जीएमडीए को सौंप दी गई है। जीएमडीए ने सलाहकार कंपनी को मंजूर डिजाइन के मुताबिक डीपीआर में परिवर्तन करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के समक्ष रखी फ्लाईओवर की रिपोर्ट जीएमडीए अधिकारियों ने 10 नवंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इन फ्लाईओवर के निर्माण की समीक्षा रिपोर्ट रखी थी। मुख्यमंत्री को बताया गया कि किस कारण से इस फ्लाईओवर का निर्माण अब तक शुरू नहीं हो सका है। उन्हें बताया गया कि 30 नवंबर तक इन फ्लाईओवर के निर्माण के टेंडर लगा दिए जाएंगे। क्या होगा फायदा अंबेडकर चौक फ्लाईओवर को गुरुग्राम-सोहना हाईवे की तरफ बनाया जाएगा, जबकि दादी सती चौक फ्लाईओवर का निर्माण द्वारका एक्सप्रेस वे की तरफ होगा। मौजूदा समय में इन दोनों फ्लाईओवर पर सुबह और शाम के समय यातायात जाम लग जाता है। इन चौराहों पर यातायात सिग्नल लगे हैं, जिन्हें पार करने में वाहन चालकों को काफी समय लग जाता है। स्थानीय निवासियों की तरफ से लंबे समय से इन चौराहों पर फ्लाईओवर के निर्माण की मांग की जा रही थी। जीएमडीए अधिकारियों के मुताबिक टेंडर आवंटित होने के बाद निर्धारत समयावधि से पहले इनके निर्माण का प्रयास किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




