Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsGurugram Flood Management Deadline Set for Departments to Resolve Waterlogging by March 31
विभागों को 31 मार्च तक शहर में जलभराव का समाधान करने के निर्देश

विभागों को 31 मार्च तक शहर में जलभराव का समाधान करने के निर्देश

संक्षेप:

-उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए -जलभराव समाधान में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी

Nov 28, 2025 11:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। मिलेनियम सिटी में जलभराव का समाधान करने के लिए विभागों को 31 मार्च तक समय दिया गया है। जलभराव समाधान में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी। हरियाणा के उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह की ओर से पीडब्लूडी, एचएसआईआईडीसी, एनएचएआई समेत अन्य विभागों को सख्त निर्देश दिए गए है। विभागों को जलभराव को लेकर कार्ययोजनाएं चल रही है तो उसे पूरे करें या कार्ययोजना बनाकर काम किया जाए। डीपीआर को मंजूरी न मिलने से नाला निर्माण में देरी: हरियाणा राज्य औद्योगिक और बुनियादी द्वांचा विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की ओर से नरसिंहपुर चौक से लेकर बादशाहपुर नाला तक लगभग 2.1 किलोमीटर लंबी और 15 मीटर चौड़ी नई सड़क का निर्माण किया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके साथ 800 एमएम की पाइप लाइन बिछाई जाएगी, ताकि बरसाती पानी नाले तक पहुंचे और सड़क पर पानी जमा न हो। इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो चुकी है। लेकिन डीपीआर को अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। इसके बजट को भी अभी मंजूरी नहीं मिली है। ऐसे में जलभराव से निजात मिलने में देरी होगी। स्थायी समाधान की उम्मीद: एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों ने कहा कि इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए नई सड़क और पाइप लाइन परियोजना से बरसाती पानी कर निकास होगा। जलभराव नहीं होने से ट्रैफिक जाम की समस्या नहीं रहेगी। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद सड़क पर पंप लगाने की आवश्यकता भी समाप्त हो जाएगी। अभी तक यहां अस्थायी तौर पर पंप लगाकर बरसाती पानी को बादशाहपुर ट्रेन तक पहुंचाया जाता था। हर साल बरसात में हाईवे की सर्विस रोड पर जलभराव से जाम लगता रहा है। जलभराव का हो रहा स्थायी समाधान: लोक निर्माण विभाग के अनुसार अतुल कटारिया चौक के अंडरपास में जलभराव कई कारणों से होता है। निर्माण के दौरान भूमिगत नालियों को बंद है। पानी की निकासी ठीक से नहीं हो पाती है। सर्विस रोड का खराब होना या टूटी सर्विस रोड भी जलभराव और ट्रैफिक जाम का कारण बनती है। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग की ओर से बारिश पानी रोकने और जलभराव से निजात दिलाने के लिए कार्य हो रहा है। मार्च तक सभी कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे माता रोड और पुरानी दिल्ली रोड पर जलभराव नहीं होने का दावा किया जा रहा है। धनवापुर अंडरपास में भी होता है जलभराव: बारिश के पानी के कारण धनवापुर अंडरपास में में जलभराव होता है। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता चरणदीप सिंह ने कहा कि धनवापुर क्षेत्र में पानी का स्तर ऊपर है। अंडरपास में स्थायी रूप से पानी निकासी का इंतजाम कराया जा रहा है। इसके लिए कार्ययोजना बनाकर मुख्यालय भेजा गया है। इसमें डीजी सेट और दो पंप का स्थाई इंतजाम किया जाएगा। लेकिन कार्ययोजना की अभी मंजूरी नहीं मिली है। मंजूरी मिलने के बाद 31 मार्च से पहले कार्य पूरा कर लिया जाएगा।