दो करोड़ की धोखाधड़ी में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

गुरुग्राम में रिन्यू प्राइवेट लिमिटेड में 2.19 करोड़ रुपये के वित्तीय धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में पता चला कि मनीष कुमार झा ने एक सुनियोजित साजिश के तहत फर्जी पेमेंट की। शिकायतकर्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी।

दो करोड़ की धोखाधड़ी में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। रिन्यू प्राइवेट लिमिटेड में 2.19 करोड़ रुपये के वित्तीय धोखाधड़ी में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। आर्थिक अपराध शशाखा की जांच के बाद यह मामला दर्ज हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। कंपनी के प्रतिनिधि ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि पेमेंट संबंधी कार्यों के लिए उन्होंने अपनी कंपनी में माइंड इंटीग्रेटेड सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड नामक एक कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी हुई थी। इस कंपनी का कर्मचारी मनीष कुमार झा उनके गुरुग्राम कार्यालय में नियुक्त था। यह वेंडर के एडवांस पेमेंट का काम संभालता था। शिकायतकर्ता के मुताबिक पिछले साल जुलाई और अगस्त माह में जब कंपनी का ऑडिट किया तो धोखाधड़ी का पता चला।

श्योना इंटरप्राइजेज को केवल 21.60 लाख रुपये के आर्डर दिए थे, लेकिन भुगतान 2.31 करोड़ रुपये का किया था। जांच में सामने आया है कि इस कंपनी को 2.19 करोड़ रुपये फर्जी पेमेंट दी गई। आरोप है कि मनीष ने श्योना इंटरप्राइजेज और उसके प्रतिनिधि अजय सिंह यादव के साथ एक सुनियोजित साजिश करके यह धोखाधड़ी की। कंपनी ने जब मनीष से जवाब तलब किया तो उसने बताया कि उसे इस धोखाधड़ी में से 50 प्रतिशत राशि देने का वायदा किया था। अब तक वह 65 लाख रुपये वसूल चुका है। यह राशि से हवाला, गेमिंग वॉलेट और बैंक ट्रांसफर के जरिये दी गई है। हाल ही में अजय सिंह यादव ने उसके खाते में 50 हजार रुपये जमा करवाए हैं।गुरुग्राम पुलिस में रिन्यू कंपनी के कर्मचारी मोहित शर्मा ने शिकायत दी थी। इसके बाद आर्थिक अपराध शाखा ने मामले की जांच करके चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों में मनीष कुमार झा, श्योना इंटरप्राइजेज के धर्मेंद्र रामचंदानी, अंजना गुरनानी और उनके प्रतिनिधि अजय सिंह यादव शामिल हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।