ड्रेन निर्माण में देरी से नरसिंहपुर में जलभराव की संभावना बनीं

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

प्रोजेक्ट अपडेट: -हाईवे पर नरसिंहपुर से बादशाहपुर तक दो किमी ड्रेन निर्माण में देरी -नौ करोड़ का बजट मंजूरी होने के बाद कार्य शुरू होने में लगेगा समय

ड्रेन निर्माण में देरी से नरसिंहपुर में जलभराव की संभावना बनीं

गुरुग्राम, अमर मौर्य। दिल्ली-जयपुर हाईवे के नरसिंहपुर से बादहशाहपुर तक ड्रेन निर्माण में देरी होने ससे जलभराव का संभावना बढ़ गई है। नौ करोड़ का बजट मंजूरी होने के बाद कार्य शुरू होने में अभी और समय लगेगा। एचएसआईआईडीसी बरसात से पहले ड्रेन का निर्माण नहीं कर पाएगा। बारिश में हाईवे की सर्विस रोड पर जलभराव रोकने लिए जीएमडीए-एनएचएआई इंतजाम करेंगे। एचएसआईआईडीसी हाइवे की सर्विस रोड पर नरसिंहपुर में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की तैयारी में है। नई ड्रेन बनाने के साथ सड़क और पाइप लाइन परियोजना से बरसाती पानी की निकासी की योजना बनी है। इससे सड़क पर जलभराव न होने से जाम की समस्या नहीं रहेगी।

इसके लिए 800 एमएम की पाइपलाइन बिछाई जाएगी, ताकि बारिश का पानी सीधे ड्रेन में चला जाएगा। सड़क पर जलभराव नहीं होगा। इसको लेकर नौ करोड़ रुपये का बजट मंजूरी हो चुके है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद वर्क अलॉट होगा। अभी काम शुरू होने में एक महीने से अधिक समय लगेगा। बारिश से पहले ड्रेन निर्माण का दावा किया गया था। नरसिंहपुर में जलभराव की स्थायी समाधान कराने में उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह की योजना है।एचएसआईआईडीसी के डीजीएम अरुण गर्ग ने कहा कि नरसिंहपुर से बादशाहपुर तक नई ड्रेन और सड़क निर्माण शुरू होने में अभी समय लगेगा। इसको लेकर टेंडर होने में समय लग रहा है। बारिश में जलभराव रोकने के लिए जीएमडीए और एनएचएआई की ओर से इंतजाम किए जाएंगे। जिससे बारिश में जलभराव नहीं हो।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।