अगस्त तक द्वारका एक्सप्रेसवे पर सर्विस रोड बन जाएगी
द्वारका एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ सर्विस रोड अगस्त माह तक बनकर तैयार हो जाएगा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण ने एक कंपनी को टेंडर जारी किया था जिससे करीब 27 किमी लंबी सर्विस रोड बनेगी।

गुरुग्राम, दीपक आहूजा। द्वारका एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ सर्विस रोड अगस्त माह तक बनकर तैयार हो जाएगा। यह दावा गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के कार्यकारी अभियंता ने किया। उनके मुताबिक करीब 70 प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है।
सर्विस रोड का महत्व
15 मार्च, 2024 को जीएमडीए ने एक कंपनी को द्वारका एक्सप्रेसवे पर गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर से लेकर सेक्टर-84 स्थित ऐलान मॉल तक सर्विस रोड के निर्माण का टेंडर जारी किया था। दोनों तरफ साढ़े सात मीटर चौड़ी सर्विस रोड बननी है, जिसकी लंबाई करीब 27 किमी है। इसके निर्माण में करीब 100 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ सर्विस रोड के साथ सवा मीटर गहरा और एक मीटर चौड़ा बरसाती नाला भी तैयार किया जा रहा है।
सर्विस रोड के निर्माण की प्रक्रिया
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने द्वारका एक्सप्रेसवे की मुख्य सड़क और निर्माणाधीन सर्विस रोड के बीच में करीब छह फीट ऊंचे लोहे के ग्रिल खड़े कर दिए हैं। मौजूदा समय में इस एक्सप्रेसवे पर निर्मित रिहायशी सोसाइटियां और कॉलोनियां मुख्य सड़क पर जा रही है, लेकिन सर्विस रोड के बनने के बाद इनके सीधे प्रवेश को बंद कर दिया जाएगा, क्योंकि इसकी वजह से सड़क हादसा होने की संभावनाएं अधिक रहती हैं।
जीएमडीए के कार्यक्रम
अंदरुनी सड़कों पर सर्विस रोड बनेगी। द्वारका एक्सप्रेसवे के आसपास विकसित सेक्टर-81 से लेकर सेक्टर-115 तक विकसित मुख्य सड़कों के दोनों तरफ सर्विस रोड का निर्माण किया जाएगा। सेक्टर-81 से लेकर सेक्टर-98 तक की मुख्य सड़कों के साथ सर्विस रोड निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी एक कंपनी को सौंपी जा चुकी है। सेक्टर-99 से लेकर सेक्टर-115 तक विकसित मुख्य सड़कों के साथ सर्विस रोड के निर्माण के लिए कुछ की डीपीआर बन चुकी है। उच्चाधिकारियों से मंजूरी लेने के बाद टेंडर प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।
सर्विस रोड के लाभ
यूनाइटेड आरडब्ल्यूए फेडरेशन के संस्थापक राकेश राणा ने बताया कि द्वारका एक्सप्रेसवे की मुख्य सड़क के साथ सर्विस रोड बनने से आसपास विकसित कॉलोनियों को फायदा होगा। अभी कॉलोनी में रहने वाले लोग कच्चे रास्ते से होकर इस एक्सप्रेसवे पर चढ़ते हैं। सर्विस रोड होने से सड़क हादसों में कमी आएगी। वहीं, द्वारका एक्सप्रेसवे गुरुग्राम डिवेलपमेंट एसोसिएशन के सह संयोजक सुनील सरीन का कहना है कि द्वारका एक्सप्रेसवे पर कई रिहायशी कॉलोनियां और सोसाइटी विकसित हैं। अभी इनका सीधा प्रवेश एक्सप्रेसवे से है। इससे सड़क हादसा होने का भय रहता है। सर्विस रोड बनने से राहत मिलेगी। सेक्टर-81 से लेकर सेक्टर-115 तक की मुख्य सड़कों पर सर्विस रोड का निर्माण किया जाना चाहिए।
निर्माण का प्रगति
द्वारका एक्सप्रेसवे पर 70 प्रतिशत सर्विस रोड बन चुकी है। अगस्त माह तक यह बनकर तैयार हो जाएगी।
- अभिनव वर्मा, कार्यकारी अभियंता, जीएमडीए
-
मुख्य निर्माण से संबंधित जानकारी के लिए प्रश्न-उत्तर
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


