Gurgaon News: रोजगार मेले में 293 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा, 210 को मिला रोजगार

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

Gurgaon News: गुरुग्राम, संवाददाता। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), गुरुग्राम में मंगलवार को रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। कौशल विकास

Gurgaon News: रोजगार मेले में 293 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा, 210 को मिला रोजगार

Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), गुरुग्राम में मंगलवार को रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा के निर्देशानुसार आयोजित मेले में विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों ने युवाओं को रोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराए। मेले में सुजुकी, एस्कॉर्ट्स कुबोटा, मुंजाल शोवा और रॉयल टेक इंजीनियरिंग समेत कई कंपनियों ने भाग लिया। इन कंपनियों में रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के लिए कुल 293 अभ्यर्थियों ने चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया। साक्षात्कार और अन्य चयन प्रक्रिया के बाद 210 अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए। मेले के दौरान औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों से आईटीआई प्रशिक्षण को उद्योगों की वर्तमान जरूरतों के अनुरूप तैयार करने को लेकर सुझाव भी लिए गए।

संस्थान की ओर से बताया गया कि ऐसे रोजगार मेलों के माध्यम से आईटीआई प्रशिक्षुओं को सीधे उद्योगों से जुड़ने और रोजगार क्षमता बढ़ाने का अवसर मिलता है।कार्यक्रम में एस्कॉर्ट्स कुबोटा, फरीदाबाद के एजीएम विकास बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। संस्थान के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों का आभार जताते हुए कहा कि प्रशिक्षुओं को रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए इस तरह के आयोजन आगे भी उपयोगी साबित होंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगुड़गांवGurgaon News: रोजगार मेले में 293 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा, 210 को मिला रोजगार