Gurgaon News: जलभराव रोकने के लिए अधिकारी 24 घंटे निगरानी करेंगे
Gurgaon News: गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। जिले में लगातार हो रही वर्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। डीसी उत्तम सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल

Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। जिले में लगातार हो रही वर्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। डीसी उत्तम सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलभराव रोकने के लिए 24 घंटे निगरानी की जाए। जिससे आम लोगों को जलभराव से परेशानी न हो। पांच जुलाई से जिले में लगातार वर्षा का दौर जारी है। पिछले दो दिनों में जिले में 75.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। विभिन्न विभागों की टीमें संवेदनशील स्थानों पर लगातार तैनात रहकर वर्षा जल की निकासी सुनिश्चित करने में जुटी हुई हैं। डीसी ने बताया कि शहर में सुचारु यातायात बनाए रखने के लिए सभी विभागों को 24 घंटे निगरानी रखने, जलभराव की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करें।
राहत कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई न बरतने के निर्देश दिए गए हैं। जिन क्षेत्रों में जलभराव की संभावना रहती है, वहां विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।इस वर्ष जीएमडीए द्वारा वर्षा जल निकासी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए शहर के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर 32 हाई कैपेसिटी पंप जेनसेट स्थापित किए गए हैं। बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में भी ये पंप निर्बाध रूप से कार्य करते रहेंगे। जिससे जलभराव की स्थिति पर शीघ्र नियंत्रण पाया जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


