Gurgaon News: डेंगू का बढ़ता दायरा, एक दिन में फिर मिले 2 नए मरीज, संख्या 35 पहुंची
हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Gurgaon News: गुरुग्राम, संवाददाता। जिले में डेंगू का खतरा अब लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। रोजाना नए मरीज सामने आने से जिले में इस सीजन डेंगू के मामलों का आंकड़ा 35 त

Gurgaon News: गुरुग्राम। जिले में इस सीजन डेंगू का आंकड़ा 35 तक पहुंच गया है। शुक्रवार को भी दो नए डेंगू मरीजों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को डेंगू की जांच के लिए 97 सैंपल लिए गए, जबकि इस साल कुल 7,940 सैंपल जांचे जा चुके हैं। शुक्रवार को 1,243 घरों को रैपिड फीवर मास सर्वे के दायरे में लिया गया। अब तक जिले में 10.63 लाख से अधिक घरों का सर्वे किया जा चुका है। वहीं, जिले में मलेरिया के अब तक पांच मरीज मिल चुके हैं। हालांकि शुक्रवार को मलेरिया का कोई नया मामला दर्ज नहीं हुआ।


