सरस्वती कुंज कॉलोनी में 900 झुग्गियां तोड़ी

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

गुरुग्राम के सेक्टर-53 स्थित सरस्वती कुंज कॉलोनी में नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग का तोड़फोड़ अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा। करीब 900 झुग्गियों को तोड़ा गया। अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई कि दोबारा झुग्गियां डालने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में नशे के कारोबार की भी शिकायतें मिली थीं।

सरस्वती कुंज कॉलोनी में 900 झुग्गियां तोड़ी

गुरुग्राम, दीपक आहूजा। गोल्फ कोर्स रोड पर सेक्टर-53 स्थित सरस्वती कुंज कॉलोनी में नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग का तोड़फोड़ अभियान बुधवार को तीसरे दिन जारी रहा। करीब 900 झुग्गियों को हल्के विरोध के बीच तोड़ा गया। अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई कि दोबारा झुग्गियां डालने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीटीपीई अमित मधोलिया के नेतृत्व में सोमवार से सरस्वती कुंज की जमीन को अतिक्रमणमुक्त करने का अभियान शुरू हुआ था। पहले दिन करीब 200 झुग्गियों को तोड़ा गया था। दूसरे दिन करीब 670 झुग्गियों को तोड़ा गया। तीसरे दिन करीब चार एकड़ में डली करीब 900 झुग्गियों को तोड़ा गया।

26 प्लॉट पर भी अवैध रूप से झुग्गियां बनाई गई थी। डीटीपीई के मुताबिक कुछ भूमाफियाओं ने इन झुग्गियों को डाला हुआ था। झुग्गी में रहने वाले लोगों से किराया वसूल किया जाता था। अब इन झुग्गियों को मलबे में मिला दिया है। यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इन झुग्गियों में नशे का कारोबार होता था। आसपास लगती रिहायशी सोसाइटियों से भी इन झुग्गियों के खिलाफ शिकायत पहुंच रही थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।