सड़क निर्माण में बाधा बन रहे अवैध निर्माण ध्वस्त

Jan 09, 2026 11:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम में सर्विस रोड के निर्माण में बाधा बन रहे 32 अवैध निर्माणों को गुरुवार को बुलडोजर से गिराया गया। जीएमडीए ने अतिक्रमणकारियों को सरकारी जमीन खाली करने का आदेश दिया था। कई दुकानों को मलबे में मिलाया गया। अगले सप्ताह सभी मुख्य सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करने की योजना है।

सड़क निर्माण में बाधा बन रहे अवैध निर्माण ध्वस्त

गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी की दो मुख्य सड़कों पर सर्विस रोड के निर्माण में बाधा बन रहे 32 अवैध निर्माण पर गुरुवार को बुलडोजर चला। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के डीटीपी आरएस बाठ के नेतृत्व में तोड़फोड़ की कार्रवाई हुई। किसी तरह के विरोध से निपटने के लिए पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। जीएमडीए की तरफ से सेक्टर-60-63 और सेक्टर-63-63ए को विभाजित कर रही मुख्य सड़क के साथ-साथ सर्विस रोड का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अमित गोदारा ने डीटीपी से आग्रह किया था कि सर्विस रोड की जमीन को अतिक्रमणमुक्त करवाया जाए। डीटीपी ने दो दिन पहले मौके का मुआयना किया था।

अतिक्रमणकारियों को आदेश जारी किए थे कि सरकारी जमीन से कब्जा हटाएं। ऐसा नहीं करने पर बुलडोजर से अवैध निर्माण को मलबे में मिला दिया जाएगा। गुरुवार सुबह डीटीपी आरएस बाठ के नेतृत्व में तोड़फोड़ दस्ता मौके पर पहुंच गया। मीट की सात दुकान, सब्जियों और फल की 20 दुकान और पांच कबाड़ी की दुकानों को मलबे में मिलाया गया। इन्हें दुकान खाली करने के लिए एक घंटे का समय दिया गया। डीटीपी आरएस बाठ ने बताया कि इन अतिक्रमण की वजह से सर्विस रोड के निर्माण में दिक्कत आ रही थी। हरित क्षेत्र के अलावा बुनियादी सुविधाओं की पाइप लाइन जैसे पानी और सीवर की लाइन डालने में यह अतिक्रमण अड़चन बना हुआ था। अतिक्रमणकारियों को पूर्व में किए गए निरीक्षण के दौरान आग्रह किया था कि वे अतिक्रमण हटा लें। ऐसा नहीं करने पर बुलडोजर की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकांश अतिक्रमणकारी नहीं मानें तो बुलडोजर की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि सेक्टर-61 और 62 को विभाजित कर रही मुख्य सड़क पर भी अतिक्रमण है। अतिक्रमणकारियों को नुकसान से बचने के लिए स्वयं अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी किए हैं। यदि नहीं हटाते हैं तो अवैध निर्माण को बुलडोजर से मलबे में मिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगले एक सप्ताह में सेक्टर-58 से लेकर सेक्टर-67 तक की सभी मुख्य सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करवाया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;