बारिश के बाद धंसी मिट्टी, सैकड़ों परिवार परेशान हुए
गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। शुक्रवार देर रात बारिश के बाद सेक्टर-17ए स्थित डिफेंस कॉलोनी में हालात बदतर हो गए। मकान नंबर 114 से लेकर मकान नंबर 258

गुरुग्राम, दीपक आहूजा। शुक्रवार देर रात बारिश के बाद सेक्टर-17ए स्थित डिफेंस कॉलोनी में हालात बदतर हो गए। मकान नंबर 114 से लेकर मकान नंबर 258 तक सीवर लाइन डालने के लिए खोदी गई मिट्टी जगह-जगह धंस गई। इससे आवागमन ठप हो गया। आरडब्ल्यूए ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस सिलसिले में मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत दी। इसके अलावा मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखकर स्थिति से अवगत करवाया। आरडब्ल्यूए प्रधान राकेश जिनसी के मुताबिक मार्च माह में डिफेंस कॉलोनी में सीवर लाइन डालने का काम शुरू हुआ था। उस समय बोला गया था कि चार सप्ताह के अंदर यह कार्य पूरा हो जाएगा। अब तीन महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक निर्माण पूरा नहीं हुआ है। शुक्रवार रात को बारिश के बाद हालात बदतर हो गए। सीवर लाइन डालने के बाद उसके ऊपर डाला गई मिट्टी जगह-जगह से धंस गई। इसमें एक वाहन फंस गया। उन्होंने बताया कि मिट्टी के धंसने की वजह से लोग अपने वाहनों को बाहर नहीं निकाल पाए। उनके मुताबिक इस दौरान यदि सेक्टर में कोई इमरजेंसी हो जाए तो एंबूलेंस या दमकल विभाग की गाड़ी भी नहीं पहुंच पाएगी。
सीवर लाइन निर्माण में देरी
इस मामले में ठेकेदार मनीष शर्मा ने बताया कि डिफेंस कॉलोनी और हाउसिंग कॉलोनी में गहरी सीवर की लाइन डालनी है। मौजूदा समय में नीचे सीवर लाइन है, जिसकी वजह से दिक्कत आ रही है। इसके अलावा भूमिगत हाईटेंशन लाइन भी है। सावधानीपूर्वक काम करना पड़ रहा है, जिसकी वजह से थोड़ी देरी हो रही है। मिट्टी धंसने की सूचना मिलने के बाद उसे ठीक करवा दिया था। इस काम को अतिशीघ्र पूरा करने के लिए प्रयासरत हैं।
चंदन नगर में सड़क धंसी
चंदन नगर में रेडक्रास सोसायटी के कार्यालय के समीप सड़क धंस गई। सूचना मिलने पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंचीं। धंसे हिस्से की बेरीकेडिंग करवा दी गई है। इस सड़क के नीचे से मुख्य सीवर लाइन निकल रही है। माना जा रहा है कि सीवर लाइन में लीकेज की वजह से सड़क का करीब 15 फीट का हिस्सा धंस गया है।
-
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


