Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsGurugram Coordination Committee Meeting Discusses Infrastructure Expansion and Metro Development
सीआरपीएफ कैंप तक सड़क का विस्तार होगा

सीआरपीएफ कैंप तक सड़क का विस्तार होगा

संक्षेप:

गुरुग्राम में जिलास्तरीय समन्वय समिति की चौथी बैठक हुई। बैठक में एआईपीएल मॉल से सीआरपीएफ कैंप तक सड़क विस्तार, ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो निर्माण में अड़चनों को दूर करने और सड़क मरम्मत की योजनाओं पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि मार्च तक 90.16 किमी लंबी सड़कों की विशेष मरम्मत की संभावना है।

Dec 04, 2025 07:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। जिलास्तरीय समन्वय समिति की चौथी बैठक गुरुवार को लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हाल में हुई। इसकी अध्यक्षता शहरी विकास के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी ने की। इसमें विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में फैसला हुआ कि सेक्टर-63ए स्थित एआईपीएल मॉल से लेकर सीआरपीएफ कैंप तक मुख्य सड़क का विस्तार किया जाए। बैठक में जीएमडीए सीईओ पीसी मीणा और जिला उपायुक्त अजय कुमार मौजूद रहे। बैठक में ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो को लेकर बनाई गई 11 सदस्यीय खरीद समिति को लेकर चर्चा हुई। ढेसी ने जिला उपायुक्त को निर्देश दिए कि मेट्रो निर्माण में आ रही अड़चनों को दूर किया जाए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जमीन खरीदने का खर्चा जीएमआरएल की तरफ से वहन किया जाएगा। इस बैठक में ग्रेटर एसपीआर से पीटीएस, सीआरपीएफ कैंप और जेल परिसर को जोड़ने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। बैठक में अधिकारियों ने ढेसी को बताया कि मार्च माह तक 90.16 किमी लंबी सड़कों की विशेष मरम्मत होने की संभावना है। सेक्टर-24 से लेकर सेक्टर-80 तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने का टेंडर आवंटित किया जा चुका है। इस बैठक में एसपीआर पर एलिवेटिउ रोड के निर्माण चर्चा हुई। वाटिका चौक पर आवश्यक भूमि का आंकलन शीघ्र करने के निर्देश जारी हुए। ढेसी ने नगर निगम को निर्देश दिए कि 404 रेन वॉटर हार्वेस्टिंग पिट की सफाई और मरम्मत करवाई जाए। जीएमडीए अधिकारियों ने बताया कि वाटिका चौक से लेकर दिल्ली-जयपुर हाईवे तक निर्माणाधीन बरसाती नाले का निर्माण 30 जून तक पूरा हो जाएगा। बैठक में खेड़की दौला टोल स्थानांतरण को लेकर चर्चा हुई। जमीन चयन करके टोल स्थानांतरित करने के निर्देश जारी हुए। इस मौके पर गुरुग्राम नगर निगम की अतिरिक्त आयुक्त अंकिता चौधरी, मानेसर नगर निगम के आयुक्त प्रदीप सिंह, गुरुग्राम नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त यश जलुका, अतिरिक्त उपायुक्त वत्सल वशिष्ठ के अलावा एचएसआईआईडीसी, पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई और नगर निगम गुरुग्राम और मानेसर के अधिकारी मौजूद रहे।