Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsGurugram Colleges Begin Semester Exams Amid Tight Security
राजकीय कॉलेजों में स्नातक की सेमेस्टर परीक्षा शुरू

राजकीय कॉलेजों में स्नातक की सेमेस्टर परीक्षा शुरू

संक्षेप:

गुरुग्राम के दस राजकीय कॉलेजों में शुक्रवार से स्नातक सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हुई। हुमन वैल्यूज एंड एथिक्स पेपर की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की गई। छात्रों की संख्या कम रही और सभी विद्यार्थियों की गहन तलाशी ली गई। इग्नू और सियास्ते की परीक्षाएं भी दो केंद्रों पर हुईं।

Dec 05, 2025 11:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। जिले के दस राजकीय कॉलेजों में शुक्रवार से स्नातक में सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हो गई है। शुक्रवार को कॉलेजों में कड़ी निगरानी सुरक्षा के बीच परीक्षा हुई। पहले दिन हुमन वैल्यूज एंड एथिक्स पेपर की परीक्षा हुई। कॉलेजों में छात्रों की संख्या कम रही है। वहीं इग्नू और स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडी इन टीचर एजुकेशन (सियास्ते) की परीक्षा भी दो केंद्र पर आयोजित की गई। कॉलेजों में नकल मुक्त परीक्षा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। गुरुग्राम विश्वविद्यालय के संबद्ध शहर के चार कॉलेजों में सेमेस्टर परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हो गई हैं। इसमें सेक्टर-9, सेक्टर-14 और सेक्टर-52 महिला कॉलेज और द्रोणाचार्य कॉलेज शामिल है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इन कॉलेजों में पहले दिन शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा हुई। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी छात्र को कॉलेज में प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षा शुरू होने से करीब 15 मिनट पहले नोटिस बोर्ड पर रोल नंबर की लिस्ट लगा दी गई थी। जिससे छात्रों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हुई। बाहरी लोगों का कॉलेज में प्रवेश वर्जित है। कॉलेज गेट पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई। छात्रों के अलावा किसी अन्य का प्रवेश नहीं दिया गया है। तीसरे सेमेस्टर की री-अपीयर की परीक्षा हुई: कॉलेजों में पहली शिफ्ट में परीक्षा का समय सुबह साढ़े नौ से दोपहर साढ़े बारह बजे तक का है। दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर दो से शाम पांच बजे तक का है। पहले दिन ग्रेजुएशन कोर्स की पहले और तीसरे सेमेस्टर की री-अपीयर की परीक्षाएं हुई। द्रोणाचार्य कॉलेज की प्रिंसिपल डॉक्टर पुष्पा अंतिल ने बताया कि दो शिफ्ट में परीक्षाएं चल रही हैं। इसके साथ ही इग्नू की परीक्षाएं भी शुरू हो गई हैं। कॉलेज में रेगुलर परीक्षाओं के तीन सेंटर बनाए गए हैं। इग्नू और सियास्ते के छात्रों ने परीक्षा दी: इसके अलावा इग्नू और स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडी इन टीचर एजुकेशन (सियास्ते ) की परीक्षाओं के लिए भी दो केंद्र बनाए गए हैं। इसमें इग्नू का सेक्टर-14 महिला और द्रोणाचार्य कॉलेज शामिल है। इसमें छात्र-छात्राएं शामिल हुई। परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी दे रहे प्राध्यापक समेत अन्य स्टाफ सदस्य मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं कर सकेंगे। इसको लेकर गुरुग्राम विश्वविद्यालय की ओर से सभी कॉलेजों को निर्देश जारी कर दिए हैं। सभी विद्यार्थियों की गहन तलाशी ली गई: जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी और सेक्टर-14 महिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ जितेंद्र मलिक ने बताया कि अबकी बार अध्यापकों को भी मोबाइल फोन का प्रयोग परीक्षा परिसर में करने से वर्जित किया गया है। उन्होंने सख्त निर्देश दिए हैं कि कोई भी प्राध्यापक परीक्षा कक्षा में मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करेगा। सभी विद्यार्थियों की गहन तलाशी ली गई। सुबह सत्र में हुमन वैल्यूज एंड एथिक्स के पेपर की परीक्षा संचालित की गई। कॉलेज में कुल तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें उचित और पर्याप्त कुशल स्टाफ परीक्षा अधीक्षकों को उपलब्ध करवा दिए गए हैं।