
विनीत और कोमल सर्वश्रेष्ठ एथलीट बने
संक्षेप: गुरुग्राम के सेक्टर-9 के राजकीय कॉलेज में 20वीं एथलेटिक मीट का समापन धूमधाम से हुआ। छात्राओं की 100 मीटर दौड़ में कोमल ने पहला स्थान प्राप्त किया। छात्राओं और छात्रों की विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को सम्मानित किया गया। डॉ. सत्यमन्यू यादव ने खेलों के महत्व पर जोर दिया।
गुरुग्राम। सेक्टर-9 के राजकीय कॉलेज में मंगलवार को 20वीं एथलेटिक मीट का समापन धूमधाम से हुआ। दूसरे दिन छात्राओं की 100 मीटर दौड़ में कोमल प्रथम, चिंकी द्वितीय तथा नेहा तीसरे स्थान पर रही। छात्राओं की 200 मीटर दौड़ में कोमल प्रथम, चिंकी द्वितीय तथा ईशा तीसरे स्थान पर रही। छात्रों की 200 मीटर दौड़ में विनीत प्रथम, रोनित द्वितीय तथा विशाल ने तीसरा पुरस्कार हासिल किया। समापन समारोह में डॉ. सत्यमन्यू यादव (रिटा. प्राचार्य)की ओर से विजेता छात्रो को सम्मानित किया गया। दूसरे दिन की प्रतियोगिता में छात्रों की 100 मीटर दौड़ में सिद्धार्थ प्रथम, विनीत द्वितीय तथा रोनित तृतीय स्थान पर रहे।

छात्रों की 4 गुणा 100 रिले दौड़ में रोनित की टीम प्रथम, नीरज की टीम द्वितीय तथा विशाल की टीम तीसरे स्थान पर रही। छात्राओं की 4 गुणा 100 रिले दौड़ में कोमल की टीम प्रथम, बी ए की छात्रा कोमल की टीम द्वितीय तथा नेहा की टीम तीसरे स्थान पर रही। छात्रों की शॉट पुट में विष्णु प्रथम, सोहेब द्वितीय तथा विनीत तीसरे स्थान पर रहे। छात्रों की लंबी कूद में राहुल प्रथम, सचिन द्वितीय तथा रोनित तृतीय स्थान पर रहे। छात्राओं की लंबी कूद में कोमल प्रथम, चिंकी द्वितीय तथा मुस्कान तृतीय स्थान पर रहे। छात्राओं की शॉटपुट में कोमल प्रथम, हिमांशी द्वितीय तथा संजू तीसरे स्थान पर रही। शिक्षकों ने स्पर्धाओं में भाग लेकर विजेता बनें इस अवसर पर शिक्षकों की दौड़ प्रतियोगिता में हरीश प्रथम, रवि द्वितीय तथा पवन तृतीय स्थान पर रहे। नॉन शिक्षक की दौड़ में विक्की प्रथम, रोहित द्वितीय तथा धर्मेंद्र तीसरे स्थान पर रहे। महिला शिक्षकों की दौड़ में सत्यम प्रथम, शीला व सोमी द्वितीय तथा रीना तृतीय स्थान पर रहे। कॉलेज के सदस्यों की म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें डॉ. सत्यमन्यू यादव विजेता रहे तथा डॉ. नीलम दहिया ने द्वितीय पुरस्कार जीता। इस समारोह में कोमल ने सर्वश्रेष्ठ छात्रा एथलीट का पुरस्कार जीता तथा विनीत को सर्वश्रेष्ठ छात्र एथलीट से नवाज़ा गया। खेलों से श्रेष्ठ चरित्र का निर्माण होता है डॉ. सत्यमन्यू यादव ने कहा कि खेलों से स्वस्थ शरीर और शांत मस्तिष्क का निर्माण होता है। खेलों से हमारे श्रेष्ठ चरित्र का निर्माण होता है। हम खेलों से अनुशासन की भावना सीखते हैं। खेलों से हमारी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा मिलती है। आज लड़कों के साथ लड़कियां भी खेलों के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। हमें अपनी बेटियों पर गर्व है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सतीश यादव, डॉ.अजय, डॉ.राजेश कुंडू, डॉ. संदीप यादव, डॉ. मुकेश शर्मा, डॉ. मीनाक्षी दलाल, डॉ. अंजना शर्मा, डॉ. रीना, डॉ. प्रदीप, डॉ. रवि, डॉ. पवन कुमार, डॉ. हरीश, डॉ. राजेश समेत अन्य मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




