तीरंदाजी कोच भगवत का स्वीटजरलैंड के लिए चयन
दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स कंपलेक्स में कोचिंग लेवल-1 और लेवल-2 का कोर्स आयोजित किया गया। गुरुग्राम के कोच भगवत सिंह ने अच्छे अंकों के साथ एग्जाम पास किया। उन्हें वर्ल्ड तीरंदाजी एक्सीलेंशी सेंटर, स्वीटजरलैंड में 14 से 21 मार्च तक कोचिंग लेवल-1 कोर्स के लिए चयनित किया गया है।

गुरुग्राम संवाददाता। दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स कंपलेक्स में देश भर के कोचों का कोचिंग लेवल-1 और लेवल- 2 का कोर्स आयोजित किया। जिसमें खेल विभाग गुरुग्राम के कोच भगवत सिंह ने दोनों ही लेवल के एग्जाम अच्छे अंकों के साथ पास किया। इसके आधार पर भारतीय तीरंदाजी संघ व स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने तीरंदाजी कोच भगवत सिंह को वर्ल्ड तीरंदाजी एक्सीलेंशी सेंटर स्वीटजरलैंड में आयोजित 14 से 21 मार्च तक वर्ल्ड आर्चरी कोचिंग लेवल-1 कोर्स के लिए चयनित किया गया। जिसमें तीरंदाजी खिलाड़ियों के लिए नई- नई तकनीक और डेवलपमेंट के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा।जिससे गुरुग्राम जिले के खिलाड़ियों को परफॉर्मेंस में काफी फायदा होगा।
इस कोर्स का सारा खर्चा भारतीय तीरंदाजी संघ व स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा वहन किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



