सीएम विंडो शिकायत निवारण में गुरुग्राम प्रदेश में दूसरे स्थान पर

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

गुरुग्राम, अमर मौर्य। सीएम विंडो पोर्टल से संबंधित किसी भी शिकायत को एक महीने से अधिक लंबित न रखा जाए। डीसी उत्तम सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग शिकायतों के समाधान को प्राथमिकता देते हुए तय समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करें। गुरुग्राम ने राज्य में शिकायत निवारण में दूसरा स्थान हासिल किया है।

सीएम विंडो शिकायत निवारण में गुरुग्राम प्रदेश में दूसरे स्थान पर

गुरुग्राम, अमर मौर्य। सीएम विंडो पोर्टल से संबंधित किसी भी शिकायत को एक महीने से अधिक लंबित न रखा जाए। सभी विभाग शिकायतों के समाधान को प्राथमिकता देते हुए तय समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करें। डीसी उत्तम सिंह मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक के बाद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे।

सीएम विंडो शिकायत निवारण में गुरुग्राम प्रदेश में दूसरे स्थान पर

सीएम विंडो शिकायत निवारण में गुरुग्राम प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। उत्तम सिंह ने कहा कि सभी अधिकारी शिकायतों की सुनवाई निर्धारित अवधि में करें तथा समय पर उनकी एटीआर (एक्शन टेकन रिपोर्ट) पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। शिकायतों के समाधान की गुणवत्ता भी उतनी ही जरुरी है, इसलिए एटीआर अपलोड करने से पूर्व एमिनेंट पर्सन को मूल्यांकन के लिए पर्याप्त समय दिया जाए। प्रशासन का प्रयास होना चाहिए कि सीएम विंडो से संबंधित शिकायतों की लंबित शून्य रहे और आमजन को उनकी शिकायतों का संतोषजनक समाधान मिले। उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों के निस्तारण में गंभीरता और जवाबदेही के साथ कार्य करने का आह्वान किया। डीसी ने एमिनेंट पर्सन से भी सुझाव आमंत्रित किए।

सीएम विंडो शिकायत निवारण की समीक्षा बैठक में गुरुग्राम

सीएम विंडो शिकायत निवारण की समीक्षा बैठक में गुरुग्राम जिला प्रदेश के शीर्ष प्रदर्शन करने वाले जिलों में शामिल रहा। 18 मई 2026 तक के ओवरऑल कंपोजिट स्कोर में गुरुग्राम ने 81 अंक प्राप्त कर राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया। डीसी ने कहा कि सभी विभाग इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहें, ताकि शिकायतों के समाधान की गति और गुणवत्ता दोनों बनी रहें। बैठक में एडीसी सोनू भट्ट, सीटीएम ज्योति नागपाल समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सीएम विंडो पोर्टल से संबंधित शिकायतें कितने समय तक लंबित नहीं रखी जानी चाहिए?
सीएम विंडो पोर्टल से संबंधित किसी भी शिकायत को एक महीने से अधिक लंबित न रखा जाए।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।