
मानेसर में कूड़ा संग्रहण के कार्य का मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ
- निगम ने करीब 100 करोड़ का टेंडर दिया, आरएफआईडी टैग से होगी निगरानी, तीन साल की परेशानी होगी खत्म
गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। मानेसर नगर निगम क्षेत्र के निवासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। घरों से कूड़ा एकत्रित करने के काम का शुभारंभ जल्द ही मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। निगम गठन के बाद यह पहली बार स्थायी तौर पर मानेसर निगम क्षेत्र में कूड़ा संग्रहण का काम शुरू होने जा रहा है। निगम क्षेत्र के स्थानीय लोग पिछले तीन साल से घरों से कूड़ा नहीं उठने के कारण खासे परेशान थे। अब इस समस्या का समाधान हो गया है। नगर निगम ने घरों से कूड़ा उठाने का काम पांच साल के लिए एक निजी एजेंसी को सौंपा है, जिस पर करीब 100 करोड़ की लागत आएगी।
हालांकि, टेंडर के अनुसार एजेंसी को यह काम 8 दिसंबर से शुरू करना था, लेकिन अब इसका औपचारिक शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। आरएफआईडी टैग से निगरानी यह पूरी प्रक्रिया तकनीक आधारित होगी। घरों से कूड़ा उठाने के काम की निगरानी आरएफआईडी टैग के माध्यम से की जाएगी। इससे पारदर्शिता सुनिश्चित होगी और निगम द्वारा मेयर के जनता दरबार में दिए गए आश्वासन के अनुरूप ही एजेंसी को भुगतान किया जाएगा, जो कि ग्रामीणों के फीडबैक पर निर्भर करेगा। इस पहल से मानेसर में स्वच्छता और बेहतर जीवन स्तर की उम्मीद जगी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




