पुरानी रंजिश में थार चालक पर जानलेवा हमला
गुरुग्राम में पुरानी रंजिश के चलते स्कार्पियो और बोलेरो में सवार युवकों ने शीतला माता रोड पर थार सवार युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक बेहोश हो गया और उसकी सोने की चैन व 15 हजार रुपये चोरी हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

गुरुग्राम, दीपक आहूजा। पुरानी रंजिश के चलते स्कार्पियो और बोलेरो में सवार युवकों ने शीतला माता रोड पर थार सवार एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में थार में सवार युवक बेहोश गया। आरोप है कि आरोपी युवकों ने पीड़ित युवक के गले से सोने की चैन तोड़ ली। कार में रखे 15 हजार रुपये भी निकाल लिए। इस सिलसिले में थाना सेक्टर-14 में मामला दर्ज हुआ है। राजीव नगर की गली नंबर तीन के निवासी विकास ने पुलिस में शिकायत दी कि वह अपने दोस्त मोखरा निवासी साहिल के साथ रात करीब सवा 10 बजे घर जा रहा था।
साहिल थार को चला रहा था। शीतला माता रोड पर नोकिया केयर के समी पहुंचें तो आगे जाम लगा हुआ था। इससे थार रूक गई। इतनी देर में उनकी थार में पीछे से आ रहे बोलेरो ने जोरदार टक्कर मारी। जब वह नीचे उतारा तो देखा कि स्कार्पियो और बोलेरो से राजीव नगर की गली नंबर आठ निवासी भारत, खांडसा निवासी अवनेश, अंशुल डांगी, पप्पू और राज समेत चार-पांच युवक उतरे। उन्होंने उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। लात, घुसे और थप्पड़ मारे। उसके बाद एक युवक के हाथ में दूध का डिब्बा था, जो उसने मेरे सिर पर मार दिया। सॉस की बोतल उसके सिर पर मारी। इससे युवक बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा। भीड़ इकट्ठा होते देखकर हमला करने वाले युवक मौके से भाग गए। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। आरोप है कि हमलावर उसके गले से पांच तोला वजन की सोने की चैन छीनकर ले गए। इसके अलावा उसकी थार के डैशबोर्ड में रखे 15 हजार रुपये निकाल लिए। घायल पालम विहार के एक निजी अस्पताल में दाखिल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।-
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


