Gurgaon News: शीतला माता मंदिर अब 24 घंटे दर्शन के लिए खुला

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

Gurgaon News: आषाढ़ मेला: -श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए माता का दरबार खोला है -शीतला देवी मंदिर में आषाढ़ मेला 29 जुलाई तक चलेगा गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता।

Gurgaon News: शीतला माता मंदिर अब 24 घंटे दर्शन के लिए खुला

Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। प्राचीन शीतला माता मंदिर पर चले रहे आषाढ़ मेला में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बन गया है। अब मंदिर के कपाट दर्शन के लिए 24 घंटे खोल दिया गया है। हर साल की तरह इस बार भी भक्तों की बड़ी संख्या में आगमन हो रहा है, जो अपने परिवारों के साथ यहां पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान कर रहे हैं। श्रद्धालु का कहना है कि इस साल का आषाढ़ मेला विशेष रूप से यादगार होने वाला है, जहां मां शीतला के मंदिर जैसा पवित्र और जीवंत वातावरण महसूस हो रहा है। मंदिर प्रबंधन ने पूरे परिसर को फूलों, लाइटों और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया है, जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को एक अलग ही अनुभव मिल रहा है。

शनिवार से सोमवार तक भक्तों की भीड़ होती है:

मेला के पहले दिन से ही मंदिर में लोग अपने बच्चों के मुंडन संस्कार कराने और नवविवाहित जोड़ों के लिए आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचने लगे थे। परिवार सहित आने वाले भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंदिर के अंदर देवी मां के मंत्रों की गूंज सुनाई दे रही है। शनिवार से सोमवार तक भक्तों की भीड़ सबसे अधिक होती है। जिसके चलते प्रबंधन ने विशेष इंतजाम किए हैं। शीतला देवी मंदिर में आषाढ़ मेला 29 जुलाई तक चलेगा। मंदिर परिसर में दो सौ पुलिस जवान के अलावा होमगार्ड, स्वयंसेवक और महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। जिससे भीड़भाड़ में किसी प्रकार की असुविधा न हो। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो पूरे परिसर पर नजर रखेंगे।

24 घंटे खुल रहेगा मंदिर के कपाट:

आषाढ़ मेला के दौरान मंदिर 24 घंटे के लिए खोल दिया गया है। जिससे रात के समय आने वाले ग्रामीण भक्तों को कोई परेशानी न हो। मेला के दौरान भक्तों की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विभिन्न व्यवस्थाएं की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की सेवाएं उपलब्ध है। श्राइन बोर्ड के सीईओ सुमित कुमार ने कहा कि मेले के दौरान भक्तों को कोई कष्ट नहीं हो, यह हमारी प्राथमिकता है। सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की हैं, ताकि हर श्रद्धालु यहां आकर प्रसन्न मन से लौटे।

प्रश्नोत्तरी

आषाढ़ मेला कब तक चलेगा?
शीतला देवी मंदिर में आषाढ़ मेला 29 जुलाई तक चलेगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।