कैब को टक्कर मारने वाला एमबीए का छात्र गिरफ्तार

Jan 23, 2026 11:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

फॉलोअप:गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गोल्फ कोर्स रोड पर एक बार फिर रफ़्तार और लापरवाही का जानलेवा मंजर देखने को मिला। पुलिस थाना सेक्टर-53 ने त्वरित कार

कैब को टक्कर मारने वाला एमबीए का छात्र गिरफ्तार

गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। गोल्फ कोर्स रोड पर एक बार फिर रफ़्तार और लापरवाही का जानलेवा मंजर देखने को मिला। पुलिस थाना सेक्टर-53 ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उस फॉर्च्यूनर चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने गलत दिशा से आकर एक निजी लॉजिस्टिक कंपनी की गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी थी। भीषण टक्कर में छह लोग हुए घायल 20 जनवरी देर रात करीब एक बजे एक टोयोटा रुमियन गाड़ी कंपनी के सात कर्मचारियों (चालक, दो महिलाओं सहित) को लेकर सेक्टर-54 से डीएलएफ फेज-तीन की ओर जा रही थी। जैसे ही गाड़ी सेक्टर-53 के पास पहुंची, सामने से गलत दिशा में तेज रफ्तार से आ रही एक फॉर्च्यूनर ने उसे सीधी टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि रुमियन में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वारदात के बाद आरोपी चालक अपनी फॉर्च्यूनर को मौके पर ही लॉक करके फरार हो गया था। यह पूरा घटनाक्रम कैब में कैमरे में कैद हो गई थी। एमबीएम छात्र निकला आरोपी सेक्टर-53 पुलिस ने वाहन के आधार पर जांच तेज की और शुक्रवार को आरोपी 23 वर्षीय राहुल को गिरफ्तार कर लिया। राजस्थान के झुंझुनूं का रहने वाला राहुल फिलहाल सुशांत लोक-3 में रहता है और एमबीए का छात्र है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि दुर्घटना में इस्तेमाल हुई फॉर्च्यूनर उसके पिता के नाम पर है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह गलत दिशा में लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।