उपलब्धि: श्रीलंका में स्वर्ण जीतने वाले गौरव यादव का आरडब्ल्यूए ने किया सम्मान
गुरुग्राम,संवाददाता। सेक्टर-21 स्थित निवासी कल्याण संघ (आरडब्ल्यूए) ने अंतरराष्ट्रीय जू-जित्सु प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले गौरव यादव को सम्

गुरुग्राम, साक्षी रावत। सेक्टर-21 स्थित निवासी कल्याण संघ (आरडब्ल्यूए) ने अंतरराष्ट्रीय जू-जित्सु प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले गौरव यादव को सम्मानित किया। यह प्रतियोगिता श्रीलंका में आयोजित हुई थी, जिसमें गौरव ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। सम्मान समारोह में सेक्टर-21 और डूंडाहेड़ा गांव के 300 से अधिक लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने गौरव की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया। कार्यक्रम में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रकाश लाम्बा, महासचिव केएल शर्मा, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, सदस्य अशोक यादव, गुलशन शर्मा, पृथ्वीराज यादव और दीपक प्रशांत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रकाश लाम्बा ने कहा कि गौरव की उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है और यह युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।
वहीं महासचिव केएल शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास का परिणाम होती है। कार्यक्रम के माध्यम से आरडब्ल्यूए ने क्षेत्र की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उनकी उपलब्धियों को सम्मान देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


