निगम ने कई सेक्टरों के फुटपाथ से अतिक्रमण हटाया

निगम ने कई सेक्टरों के फुटपाथ से अतिक्रमण हटाया

संक्षेप:

गुरुग्राम नगर निगम ने शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अभियान चलाया। मंगलवार को, स्ट्रीट वेंडिंग मैनेजमेंट टीम ने विभिन्न सेक्टरों में अवैध रेहड़ियों और अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया। अधिकारियों ने दुकानदारों को निर्धारित स्थानों पर व्यापार करने की हिदायत दी और नियमों का उल्लंघन करने वालों का सामान जब्त किया।

Dec 09, 2025 11:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा शहर की सड़कों, फुटपाथों व सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को निगम की स्ट्रीट वेंडिंग मैनेजमेंट टीम ने विभिन्न सेक्टरों में व्यापक कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से लगी रेहड़ियों, पटरी बाजार, खोखे, ढाबे और अन्य अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया। अभियान के दौरान टीम ने सेक्टर-46, 39, 32, 48, 33, 34 के साथ-साथ सोहना रोड पर भी अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद अवैध दुकानदारों को निर्धारित स्थानों पर ही व्यापार करने की हिदायत दी और नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों का सामान भी जब्त किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, अतिक्रमण शहर की यातायात व्यवस्था, पैदल मार्गों की सुविधा और सार्वजनिक सुरक्षा को प्रभावित करता है। इसलिए इसे हटाने के लिए निगम की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं और जहां भी अतिक्रमण मिलता है, तुरंत कार्रवाई की जा रही है। निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि शहर में सुचारू यातायात, स्वच्छता और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए अतिक्रमण पर सख्ती आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर को व्यवस्थित, स्वच्छ और नागरिकों के लिए सुगम बनाना है। रेहड़ी वेंडरों को निर्धारित वेंडिंग जोन में ही व्यापार करने की अनुमति है। सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।