डीटीपी का छह अवैध कॉलोनियों में बुलडोजर चला

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

गुरुग्राम में जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन (डीटीपीई) ने सोहना और फर्रुखनगर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने छह अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की, जिसमें कई संरचनाएं, डीपीसी और सड़कें शामिल थीं। कार्रवाई का उद्देश्य अवैध निर्माणों को रोकना और आम जनता को जागरूक करना है।

डीटीपी का छह अवैध कॉलोनियों में बुलडोजर चला

गुरुग्राम, अमर मौर्य। जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन (डीटीपीई) क़ी तरफ से गुरुवार को सोहना और फर्रुखनगर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान चलाया। विभाग की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में छह अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की। इसमें डीपीसी, चारदीवारी, निर्माणाधीन ढांचे तथा सड़क नेटवर्क शामिल रहे।

अवैध कॉलोनियों के खिलाफ तोड़फोड़ अभियान

डीटीपीई अमित मधोलिया के नेतृत्व में चले अभियान में फर्रुखनगर क्षेत्र में चार अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध व्यापक तोड़फोड़ अभियान चलाया गया। ये कॉलोनियां दो एकड़, 3.5 एकड़, 6.5 एकड़ और चार एकड़ भूमि पर अवैध रूप से काटी जा रही थीं। दो एकड़ क्षेत्रफल वाली कॉलोनी में एक निर्माणाधीन ढांचा, सात डीपीसी तथा पूरा सड़क नेटवर्क हटाया गया। वहीं 3.5 एकड़ क्षेत्र में विकसित कॉलोनी में सात डीपीसी, प्रीकास्ट चारदीवारी और सड़क नेटवर्क को ध्वस्त किया गया। 6.5 एकड़ क्षेत्रफल वाली कॉलोनी में एक निर्माणाधीन स्ट्रक्चर, पांच डीपीसी तथा संपूर्ण डब्ल्यूबीएम सड़क नेटवर्क पर पीला. पंजा चलाया गया। इसके अलावा चार एकड़ क्षेत्र में विकसित कॉलोनी में 12 डीपीसी, तीन चारदीवारी और कच्चे सड़क नेटवर्क को तोड़ा गया।

पिछले दिन की कार्रवाई

इसके पहले बुधवार को सोहना शहरी क्षेत्र के गांव झोखोपुर के राजस्व क्षेत्र में विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई। इनमें लगभग तीन एकड़ और ढाई एकड़ क्षेत्रफल की कॉलोनियां शामिल थीं। इसमें 25 डीपीसी, 11 चारदीवारी तथा पूरी पक्की और कच्ची सड़क नेटवर्क को ध्वस्त किया गया।

जिले में आम लोगों से बार-बार अपील की जाती है कि किसी भी प्लॉट, भूमि या संपत्ति की खरीद से पहले उसकी वैधता, लाइसेंस और विभागीय स्वीकृतियों की जांच अवश्य करें, ताकि भविष्य में आर्थिक नुकसान से बचा जा सके। अवैध कॉलोनियों में निर्माणों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

अमित मधोलिया, डीटीपी प्रवर्तन गुरुग्राम

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई कब हुई?
गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई गुरुवार को हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।