Gurgaon News: विज्ञापन नीलामी रद्द, अब पॉलिसी में बदलाव की तैयारी

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

Gurgaon News: गुरुग्राम में नगर निगम द्वारा क्लस्टर आधारित आउटडोर विज्ञापन प्रणाली लागू करने की योजना रद्द कर दी गई है। ई-नीलामी में केवल दो एजेंसियों ने रुचि दिखाई, जबकि कम से कम तीन की जरूरत थी। निगम अब नए सिरे से प्रक्रिया शुरू करेगा, और कंपनियों के सुझावों पर विचार करेगा।

Gurgaon News: विज्ञापन नीलामी रद्द, अब पॉलिसी में बदलाव की तैयारी

Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम द्वारा शहर में क्लस्टर आधारित आउटडोर विज्ञापन प्रणाली लागू कर तीन साल में 445 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाने की योजना अधर में लटक गई है। इसके लिए आयोजित ई-नीलामी में केवल दो एजेंसियों ने रुचि दिखाई, जबकि नियमानुसार कम से कम तीन एजेंसियों की भागीदारी जरूरी थी। इस कारण निगम को नीलामी रद्द करनी पड़ी। अब पूरी प्रक्रिया नए सिरे से होगी। 150 करोड़ रुपये सालाना आय के लक्ष्य वाली इस योजना के तहत पूरे शहर को छह क्लस्टर में बांटा गया है। पिछले वित्त वर्ष में निगम को विज्ञापनों से 100 करोड़ की आय हुई थी। कंपनियों ने मांग की है कि एलईडी स्क्रीन लगाने के लिए डेढ़ महीने की छूट मिले, स्क्रीन का आकार बढ़े और ठेके की अवधि तीन से बढ़ाकर पांच साल हो। निगम अब इन सुझावों का प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजेगा, ताकि नियमों में बदलाव कर प्रतिस्पर्धा बढ़ाई जा सके。

मेट्रो क्षेत्र की योजना भी अटकी

निगम द्वारा मेट्रो कॉरिडोर (एचएमआरटीसी) क्षेत्र में विज्ञापन अधिकार देने की योजना भी अटक गई है। वहां भी नीलामी में सिर्फ दो ही एजेंसियों ने भाग लिया था। अब निगम अधिक राजस्व जुटाने के लिए इस मॉडल की शर्तों की भी समीक्षा करेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।