Gurgaon News: बस की टक्कर से भतीजे की मौत, चाचा घायल
Gurgaon News: गुरुग्राम में सिरमथला-निमोठ रोड पर एक अमेजन कंपनी के पास बस की टक्कर से बाइक सवार नरेश घायल हो गए और उनके भतीजे नितिन की मौत हो गई। दोनों गांव निमोठ की तरफ जा रहे थे, जब यह हादसा हुआ। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। सिरमथला-निमोठ रोड पर अमेजन कंपनी के समीप एक बस की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि उसके भतीजे की मौत हो गई। इस सिलसिले में निमोठ पुलिस चौकी में मुकदमा दर्ज हुआ है। गांव बादशाहपुर टैठड़ निवासी नरेश ने थाना सदर, सोहना में शिकायत दी कि वह वन विभाग में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत नौकरी करता है। उसका भतीजा नितिन सोहना के राहाका स्थित नांगल कंपनी में नौकरी करता है। 14 अगस्त को वह अपने भतीजे को लेने के लिए बाइक से उसकी कंपनी गया था। शाम करीब छह बजे दोनों गांव निमोठ की तरफ आ रहे थे।
रास्ते में एक बस ने उनकी मोटरसाइिकल में टककर मार दी। इससे नरेश तो एकतरफ गिर गया, जबकि सड़क पर गिरने से नितिन के सिर में चोट पहुंचीं। राहगीरों की मदद से खून से लथपथ अवस्था में नितिन को अलआफिया अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां से उसकी हालत को गंभीर देखते हुए फरीदाबाद स्थित ईएसआई अस्पताल लेकर पहुंच गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।-


