लग्न समारोह में युवक की गोली मारकर हत्या

लग्न समारोह में युवक की गोली मारकर हत्या

संक्षेप:

हुड़दंग करने से रोकने पर हुई थी कहासुनी, पुलिस पहरे में सम्पन्न हुआ लग्र समारोह लग्र समारोह में युवक की गोली मारकर हत्या, मची अफरा-तफरीलग्र समारोह मे

Nov 01, 2025 07:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

रेवाड़ी,संवाददाता। गांव पीथड़ावास में शुक्रवार की देर शाम एक लग्न समारोह में हुड़दंग कर रहे लोगों को रोकने गए युवक पर गोली चला दी गई। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। आरोपी युवक हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। घटना के बाद समारोह में अफरा-तफरी मच गई। वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। शनिवार को पोस्टमार्टम में देरी होने पर परिजन भड़क गए और उन्होंने रामपुरा थाना के सामने जाम लगा दिया। गांव पीथड़ावास में शुक्रवार को लग्न समारोह था। समारोह में रेवाड़ी के ही गांव बधराणा निवासी इन्द्रजीत सिंह भी शामिल होने पहुंचा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उस दौरान कुछ युवक हुड़दंग कर रहे थे। इससे समारोह में परेशानी हो रही थी। इन्द्रजीत सिंह ने उन युवकों को हुड़दंग न करने को कहा तो वे गुस्सा हो गए। उनमें से एक युवक ने पिस्तौल निकाल कर फायर कर दिया। गोली इन्द्रजीत सिंह की गर्दन में लगी। लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन इससे पहले उसकी मौत हो चुकी थी। वारदात के बाद समारोह में अफरा-तफरी मच गई। हमलावर हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस पहरे में लग्न समारोह आनन-फानन में सम्पन्न हुआ। बताया जा रहा है कि हमलावर गांव मनेठी के रहने वाले हैं। थाना रामपुरा प्रभारी संजय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी कहासुनी से जुड़ा प्रतीत होता है। घटनास्थल से एक खाली कारतूस बरामद किया गया है। परिजन की शिकायत पर मनेठी के रहने वाले तीन युवकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इन्हें पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। गांव में पुलिस तैनात शनिवार को मृतक के पोस्टमार्टम के समय रामपुरा थाना पुलिस नहीं पहुंची तो गुस्साए परिजन और ग्रामीण रामपुरा थाना के सामने एकत्रित हो गए। पुलिस की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट होकर जाम लगा दिया। इससे गोपालदेव चौक पर वाहनों की कतार लग गई। रामपुरा थाना प्रभारी संजय कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। दोपहर को मृतक इन्द्रजीत का पोस्टमार्टम किया गया और शाम को गमगीन माहौल में गांव बधराणा में अंतिम संस्कार किया गया। वारदात के बाद से गांव पीथड़ावास और बधराणा में तनाव का माहौल है। गांवों में पुलिस तैनात कर दी गई है। बताया जा रहा है कि इन्द्रजीत सिंह बिजली मिस्त्री था। उसकी चार साल पूर्व शादी हुई थी। उसके तीन साल की एक बेटी है।