Gurgaon News: हथियार के बल पर वर्कशॉप का शट्टर तोड़ा
By Newswrap
हिन्दुस्तान, गुड़गांवGurgaon News: गुरुग्राम में एक महिला की वर्कशॉप में जमीनी विवाद को लेकर हथियार के बल पर जेसीबी से शट्टर तोड़ने का मामला सामने आया है। सरीता यादव ने शिकायत की है कि उसके परिवार के सदस्यों ने उसे धमकी दी थी और वर्कशॉप के दरवाजे तोड़ दिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। जमीनी विवाद में हथियार के बल पर एक महिला की वर्कशॉप का जेसीबी से शट्टर तोड़ने का मामला सामने आया है। इस सिलसिले में थाना सेक्टर-17-18 में मुकदमा दर्ज हुआ है। सरहौल निवासी सरीता यादव ने पुलिस में शिकायत दी कि पासो बॉडी शॉप के सामने उसकी वर्कशॉप है। उसके परिवार के श्रीभगवान, अंकुर, साहिल और नवीन ने उसकी वर्कशॉप की जमीन को लेकर पुलिस में शिकायत दी थी, जिसका जवाब उसने दाखिल कर दिया था। आरोप है कि 14 जुलाई को इन्होंने जेसीबी से उसकी वर्कशॉप के शट्टर और शीशे का गेट तोड़ दिया। अंकुर के हाथ में बंदूक थी।
उसने वर्कशॉप मैनेजर को धमकी दी कि यदि विरोध किया तो जान से मार दिया जाएगा। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।-


