Gurgaon News: मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद की तैयारियां

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

Gurgaon News: सोहना, संवाददाता। मार्केट कमेटी ने गुरुवार से बाजरे की सरकारी खरीद की तैयारियां पूरी कर ली है। मंडी परिसर को शुक्रवार की सुबह रेहड़ी-ठेले वाले पूरी तरह

Gurgaon News: मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद की तैयारियां

Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। मार्केट कमेटी ने गुरुवार को बाजरे की सरकारी खरीद की तैयारी पूरी कर ली है। मंडी परिसर शुक्रवार सुबह से किसानों के लिए खाली करा दिया जाएगा। किसानों की सुविधा के लिए टोकन काटने के लिए चार कंप्यूटर ऑपरेटरों को बैठाया गया है। गुरुवार से स्थानीय अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। पहले दिन एक किसान अपने बाजरे को लेकर बिक्री के लिए आया। बाजरे को सरकारी समर्थन मूल्य के आधार पर 2300 रुपये प्रति क्विंटल की दर से हरियाणा वेयर हाउस कॉर्पोरेशन एजेंसी द्वारा खरीदा जाएगा। समर्थल मूल्य के अलावा सरकार द्वारा किसानों को प्रति क्विंटल 600 भावंतर योजना के तहत दिए जाएंगे। किसानों के लिए मार्केट कमेटी प्रशासन की तरफ से बिजली, पानी, और खाने की सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई है। मंडी परिसर में आवारा पशुओं को बाहर निकालने के लिए एक चौकीदार की नियुक्ती की है। मंडी के एक मुख्य द्वार को छोड़ अन्य सभी पर सोमवार से ताले लगा दिए जाएंगे। ताकि मंडी परिसर में आने वाले अवैध वाहनों पर रोक लग सकेगी。

अतिक्रमण से मुक्ति मिलेगी

मार्केट कमेटी के नवनियुक्त सचिव राजेन्द्र सिंह ने गुरुवार को कार्यभार संभालते हुए पहले दिन अनाज मंडी परिसर में अतिक्रमण करके बैठे रेहड़ी, ठेला और खोका धारकों के साथ बैठक की। इसमें सभी को बाजरे की सरकारी खरीद होने तक मंडी परिसर से बाहर चले जाने को कहा गया। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ पुलिस की मदद से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

टोकन काउंटर चालू

गुरुवार से टोकन काटने के लिए काउंटर चालू कर दिया है। पहली बार चार कंप्यूटर ऑपरेटरों को टोकन काउंटर पर बैठाया गया है। इससे किसानों का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मुख्य द्वार पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि सभी किसानों के वाहनों पर नजर बनी रहे।

बाजरे की बिक्री करने में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। किसानों को पुलिस सहायता से लेकर पीने का पानी और दोपहर का भोजन तक उपलब्ध रहेगा। अवैध वाहनों को मंडी परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

- राजेन्द्र सिंह, सचिव मार्केट कमेटी, सोहना

सामान्य प्रश्न

✦बाजरे की सरकारी खरीद की शुरुआत कब हुई?−
गुरुवार से स्थानीय अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद शुरू हो गई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगुड़गांवGurgaon News: मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद की तैयारियां