ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गुरुग्रामहरियाणा की बेटी ने राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में रजत जीता

हरियाणा की बेटी ने राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में रजत जीता

मुंबई में हुई सब जूनियर जिमनास्टिक राष्ट्रीय चैपियनशिप में लड़कियों ने रजत पदक जीता है। सोमवार देर शाम पहुंचने पर महिला खिलाड़ियों को खेल विभाग और उनके परिजनों की ओर से स्वागत किया गया। उत्साहित...

हरियाणा की बेटी ने राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में रजत जीता
हिन्दुस्तान टीम,गुड़गांवMon, 29 Jan 2018 06:29 PM
ऐप पर पढ़ें

मुंबई में हुई सब जूनियर जिम्नास्टिक राष्ट्रीय चैपियनशिप में हरियाणा की बेटी ने रजत पदक जीता है। सोमवार शाम पहुंचने पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। कोच ने कहा कि पदक जीतकर महिला खिलाड़ी ने जिला और प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में पुरुष खिलाड़ियों का खास प्रदर्शन नहीं रहा।

मुंबई के भारतीय कीड़ा मंदिर स्टेडियम में 26 से 28 जनवरी तक आयोजित सब जूनियर जिम्नास्टिक राष्ट्रीय चैपियनशिप में छह प्रदेशों से बड़ी संख्या में महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना और हरियाणा की टीम शामिल हैं।

हरियाणा टीम में गुरुग्राम से पांच खिलाड़ियों में सागर, नवीन, स्नेहा, कनिका, नारायनी शामिल हैं। हिसार से राजन, भिवानी से अशीष, अजीत, विपिन, फरीदाबाद से विशाल, रोहतक से मुस्कान, सुमन, रिधि, अंबाला से रुचि टीम शामिल रही है। गुरुग्राम नेहरू रूटेडियम के कोच संदीप पुरुष खिलाड़ियों के साथ जबकि महिला खिलाड़ियों को लेकर कविता सैनी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए मुंबई गई थी।

मुस्कान का टेबल बैलट में दूसरा स्थान

जिला खेल अधिकारी परसराम ने बताया कि इस चैंपियनशिप में महिला खिलाड़ियों ने 142.450 अंकों के साथ छठा स्थान पाया। टेबल बैलट प्रतियोगिता में हरियाणा की ओर महिला खिलाड़ी मुस्कान 11.675 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। उसने रजत पदक जीत करके प्रदेश का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों के पहुंचने पर खेल विभाग और उनके परिजनों ने स्वागत किया।

जीत से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा

कोच कविता सैनी ने कहा कि पहली बार इस तरह के चैंपियनशिप में महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। लेकिन खिलाड़ियों ने पूरी मेहनत और लगन के साथ खेलकर प्रदेश का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है। आने वाले दिनों में यह खिलाड़ी चैंपियनशिप जीत कर देश का नाम रोशन जरूर करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें