Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsGangster Sunil Sardhania Arrested Links to Haryanvi Rapper Shooting and Property Dealer Murder
सुनील सरधानिया को गैंगस्टर दीपक नांदल कर रहा था फंडिंग

सुनील सरधानिया को गैंगस्टर दीपक नांदल कर रहा था फंडिंग

संक्षेप: गुरुग्राम। सिंगर और हरियाणवी रैपर राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया पर फायरिंग और प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करवाने में शामिल गैंगस्टर सुनील सरधानिया और गैंगस्

Tue, 28 Oct 2025 12:39 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम (गौरव चौधरी)। सिंगर और हरियाणवी रैपर राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया पर फायरिंग और प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करवाने में शामिल गैंगस्टर सुनील सरधानिया और गैंगस्टर दीपक नांदल साल 2008 से दोस्त है। जांच में खुलासा हुआ है कि सुनील सरधानिया को दीपक नांदल फंडिंग कर रहा था। इसी वर्ष दोनों के खिलाफ रोहतक और सोनीपत में पहला अपराधिक मामला दर्ज हुआ था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों 17 साल पुराने दोस्त है। दोनों के खिलाफ गुरुग्राम में भी तीन-तीन मुकदमे दर्ज हैं। पांच दिन के रिमांड के दौरान गैंगस्टर सुनील सरधानिया ने पूछताछ में खुलासा किया की हत्या के मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद उसने सबसे पहले फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके बाद दिल्ली से फ्लाइट लेकर सुनील दुबई पहुंच गया। जांच में सामने आया कि सुनील सरधानिया के पास रुपये नहीं थे। ऐसे में जेल से जमानत करवाने और इसके बाद फर्जी दस्तावेजों पर पासपोर्ट बनवाने के साथ-साथ दुबई तक पहुंचाने के लिए फंडिग दीपक नांदल ने की थी। वहां पर कुछ दिन रहने के बाद वह डंकी रूट के जरिए दीपक के साथ अमेरिका जाने की योजना तैयार की। दुबई पहुंचने के बाद एजेंट के संर्पक में आया : साल 2024 में दुबई पहुंचने के बाद सुनील सरधानिया ने एजेंट से संपर्क किया। एजेंट के माध्यम से डंकी रूट से अमेरिका में पहुंचने की तैयारी थी। बीते दस महीनों से सुनील सरधानिया को एजेंट ने दुबई से आगे यूरोप के कुछ देशों का वीजा लगवाकर उसे फ्लाइट से वहां भेजा गया। वहां उसे डंकी रूट से मैक्सिको में अमेरिका तक पहुंचने का एजेंट ने रूट तैयार किया। इसके लिए एजेंट को लाखों रुपये दीपक नांदल ने ही दिए थे। बीते कुछ महीनों में सुनील सरधानिया 15 देशों की यात्रा करते हुए सेंट्रल अमेरिका के मध्य अमेरिका के कोस्टा रिका देश में पहुंच गया था। वहां से अमेरिका सिर्फ साढ़े तीन हजार किलोमीटर रह गया था। आने वाले कुछ महीनों में वह अमेरिका में प्रवेश कर जाता,लेकिन उससे पहले ही गुरुग्राम पुलिस के दबाव के चलते भारत सुनील पहुंच गया। पुलिस को ऐसे कर रहे थे गुमराह : सुनील सरधानिया को भारत जब लाया जा रहा था,तब दीपक नांदल ने एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया। ग्रुप में लिखा कि दीपक और सुनील का कोई लेन-देन नहीं है। दीपक की सुनील से दो महीने बात नहीं हुई। जबकि पुलिस की जांच में इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों की आपस में 17 साल पुरानी दोस्ती है और वह ऐसा गुमराह करने के लिए कर रहे है। सुनील पर दर्ज हैं 24 मुकदमे गैंगस्टर सुनील पर हरियाणा के गुरुग्राम के अलावा जींद, रोहतक, झज्जर, हिसार, सोनीपत, अंबाला, भिवानी व पंचकूला, उत्तर प्रदेश के बागपत और आगरा में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी, जान से मारने की धमकी देने के 24 मामले दर्ज हैं। तीन मामले उत्तर प्रदेश में दर्ज हैं, जबकि हरियाणा में 21 मामले दर्ज हैं। दो मामलों में इस आरोपी को सजा सुनाई जा चुकी है। इनमें आजीवन कारावास और 10 साल की सजा शामिल है। भिवानी में हत्या मामले में इसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। इस मामले में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद यह फर्जी पासपोर्ट तैयार करके विदेश भाग गया था। एयरपोर्ट पहुंचते ही पुलिस ने दबोचा गैंगस्टर के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस ने लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) और रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया था। अंतरराष्ट्रीय दबाव इस गैंगस्टर पर बनवाया गया। जैसे ही विदेश से यह दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा तो गुरुग्राम पुलिस को इसकी जानकारी थी। एयरपोर्ट पहुंचते ही इसको गिरफ्तार कर लिया। राहुल फाजिलपुरिया पर गोली चलाने, रोहित शौकीन की हत्या मामले में दीपक नांदल का नाम भी सामने आया था। ये दोनों गैंगस्टर साथ मिलकर अपराधिक वारदातों को अंजाम देते थे। बॉलीवुड गायक राहुल फाजिलपुरिया पर जुलाई में हुआ था हमला जुलाई माह में बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया की कार पर गोली चलाई गई थी। एसपीआर रोड पर हुए इस हमले में राहुल फाजिलपुरिया बाल-बाल बच गए थे। ग्रीन बेल्ट खंभे पर गोली लगी थी। इस घटना के बाद गैंगस्टर सुनील सिंह सरधानिया का नाम आया था। अगस्त माह में एसपीआर पर सेक्टर-70 के समीप दिल्ली निवासी रोहित शौकीन की गोलियां मारकर हत्या की गई थी। रोहित को रुपये के लेन-देन को लेकर दीपक नांगल ने बुलाया था। बाइक सवार बदमाशों ने इसकी हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। इस हत्या में भी गैंगस्टर सुनील सिंह सरधानिया का नाम आया था। सितंबर माह में इस गैंगस्टर ने सेक्टर-45 में एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर अपने शूटरों के माध्यम से ताबड़तोड़ गोलियां चलवाई थी।