गैंगस्टर सोमबीर डंकी रूट के जरिए पहुंचा था विदेश
गुरुग्राम में एसटीएफ गैंगस्टर सोमबीर उर्फ मोटा की पूछताछ कर रही है। सोमबीर ने बताया कि वह अमेरिका जाने के लिए कई देशों से होते हुए गया और सितंबर 2024 में एरिजोना बॉर्डर पर गिरफ्तार हुआ। उसके खिलाफ हत्या, डकैती और जबरन वसूली के 26 मामले दर्ज हैं।

गुरुग्राम। एसटीएफ गैंगस्टर सोमबीर उर्फ मोटा से मामले में गहनता से पूछताछ कर रही है। सोमबीर ने बताया कि वह अमेरिका जाने के लिए मुंबई एयरपोर्ट से बैंकॉक पहुंचा था। वहां से वह दुबई पहुंचा और उसके बाद स्पेन चला गया। डंकी रूट का इस्तेमाल करते हुए वह दक्षिण अमेरिका में पहुंचा। वहां पर अमेरिका की पुलिस ने गैंगस्टर को अमेरिका में एरिजोना बॉर्डर सितंबर 2024 में गिरफ्तार किया और 17 महीनों से वह डिटेंशन सेंटर में बंद था। वह गैंग के लिए कोई भी काम नहीं कर सका। जानकारी एसटीएफ को मिलने के बाद गृह मंत्रालय और सीबीआई के माध्यम से गैंगस्टर के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी करवाया गया और पासपोर्ट को रद्द करवाया।
इसके बाद फर्जी पासपोर्ट बनवाने पर रोहतक में केस दर्ज हुआ। रोहतक से लेकर राजस्थान तक दहशत सोमबीर पर हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में हत्या के प्रयास, डकैती, जबरन वसूली और आर्म्स एक्ट के कुल 26 मामले दर्ज हैं। वह रोहतक और आसपास के इलाकों में एक बड़े गैंग का संचालन कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, वह जेल में बंद अपने भाई अनिल छिप्पी के निर्देशों पर बाहर गैंग की कमान संभालता था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



