Gurgaon News: मारुति कंपनी की जमीन को अपना बताकर बेचा
Gurgaon News: गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। भोंडसी में मारुति कंपनी की जमीन को अपना बताकर बेचने पर एक व्यक्ति के खिलाफ मारुति कुंज पुलिस चौकी में मुकदमा दर्ज हुआ ह

Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। भोंडसी में मारुति कंपनी की जमीन को अपना बताकर बेचने पर एक व्यक्ति के खिलाफ मारुति कुंज पुलिस चौकी में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रोहतक के गांव खेरेंटी निवासी सुशीला ने पुलिस को बताया कि उसके पति शमशेर सिंह हरियाणा पुलिस में निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। अंतिम समय में उनकी नियुक्ति चरखी दादरी के भोंडकलां थाना में प्रभारी के पद पर थी। पांच दिसंबर, 2024 को उसके पिता की हृदय गति रूकने से मौत हो गई थी। घर से उन्हें मारुति कुंज में एक प्लॉट के दस्तावेज मिले। इस प्लॉट की एवज में उसके पति ने 18 जनवरी, 2023 को तीन चेक जारी किए हुए थे।
यह चेक 16 लाख 80 हजार रुपये के थे।इन दस्तावेज के आधार पर जब उन्होंने प्लॉट पर निर्माण शुरू किया तो एक सुरक्षा कर्मी ने उन्हें आकर रोक दिया। सुरक्षा कर्मी ने बताया कि यह जमीन मारुति कंपनी की है। इस सिलसिले में सुरक्षा कर्मियों ने उनके खिलाफ थाना भोंडसी में शिकायत दे दी। पुलिस ने जब उन्हें बताया तो उन्हें प्लॉट बेचने से जुड़े दस्तावेज दिखाए गए। पुलिस ने इन दस्तावेज को जाली बताया। यह जमीन मृतक निरीक्षक को फिरोज गांधी कॉलोनी निवासी रविंद्र ने बेची थी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर रविंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


