इंश्योरेंस कंपनी का अधिकारी बनकर एक लाख रुपये की ठगी

Mar 01, 2026 04:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम में एक ठग ने पीएनबी मैटलाइफ इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारी बनकर एक युवक से करीब एक लाख रुपये ठग लिए। ठगी की घटना 30 जनवरी को हुई, जब पीड़ित को व्हाट्सऐप पर एक मैसेज मिला। ठग ने प्रीमियम भुगतान के लिए QR कोड भेजा, जिसके बाद युवक ने पैसे ट्रांसफर कर दिए। बाद में पता चला कि ठगी हुई है।

इंश्योरेंस कंपनी का अधिकारी बनकर एक लाख रुपये की ठगी

गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। पीएनबी मैटलाइफ इंश्योरेंस कंपनी का कर्मचारी बनकर एक ठग ने एक युवक से करीब एक लाख रुपये ठग लिए। इस सिलसिले में थाना साइबर अपराध, मानेसर में मामला दर्ज हुआ है। सेक्टर-76 स्थित सनसिटी एवेन्यू सोसाइटी के बी टावर के निवासी राहुल पुरी ने पुलिस को बताया कि 30 जनवरी को उसके साथ एक लाख रुपये की ठगी की वारदात घटित हुई है। उसने बताया कि उसके व्हाट्सऐप पर दोपहर करीब सवा दो बजे एक मोबाइल नंबर से मैसेज आया। मैसेज में व्यक्ति से अपनी जानकारी पीएनबी मैटलाइफ इंश्योरेंस कंपनी के प्रबंधक राहुल महाजन के रूप में दी।

मैसेज में बताया गया कि पीएनबी मैटलाइफ इंश्योरेंस के प्रीमियम का भुगतान किया जाए। उसे क्यूआर कोड भी भेजा गया। पुरी के मुताबिक उसने समझा कि यह व्यक्ति पीएनबी मैटलाइफ इंश्योरेंस कंपनी का अधिकारी है। इसलिए उसने इंश्योरेंस प्रीमियम के नाम पर 98 हजार और दो हजार रुपये की अलग-अलग ट्रांजेक्शन से भुगतान कर दिया। 17 फरवरी को उसके पास पीएनबी मैटलाइफ इंश्योरेंस कंपनी से किसी कर्मचारी की कॉल आया। उसने प्रीमियम का भुगतान करने की बात कही। जब उसे बताया गया कि उसने यह भुगतान कर दिया है तो उसकी तरफ से 25 फरवरी को बताया गया कि कोई भुगतान नहीं हुआ है। तब जाकर से ठगी का पता चला। पुलिस ने राहुल पुरी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।