मॉल में बने शोरूम से पांच महंगे सूट चोरी कर फरार
गुरुग्राम में गुड अर्थ मॉल के कपड़े के शोरूम से चार महिलाओं ने दो लाख रुपये मूल्य के पांच डिजाइनर सूट चुराए। शोरूम के संचालक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सीसीटीवी फुटेज में चोरी का मामला कैद हुआ है। पुलिस ने महिलाओं की पहचान शुरू कर दी है।

गुरुग्राम, दीपक आहूजा। मालिबू टाउन सोसाइटी के सामने स्थित गुड अर्थ मॉल में एक कपड़े के शोरूम से चार महिलाओं ने करीब दो लाख रुपये कीमत के पांच डिजाइनर सूट चुरा लिए। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शोरूम संचालक ने इस सिलसिले में पुलिस को शिकायत दे दी है। शोरूम मालिक अंबिका तनेजा ने शिकायत में कहा है कि चारों महिलाएं सूट खरीदने के लिए शोरूम में दाखिल हुई थी। उन्होंने स्टॉफ को बातों में उलझाया। स्टॉफ का ध्यान बंटने के बाद एक महिला ने सूटों को अपने अनारकली सूट में छिपा लिया। आरोप है कि इन महिलाओं ने पांच सूटों को चुराया है।
महिलाओं के जाने के बाद जब गिनती में सूट कम दिखे तो सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। इसमें एक महिला सूटों की चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दिए हैं। इसके आधार पर इन महिलाओं की पहचान पुलिस ने शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


