Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsFormer Representatives Sign Boards Deteriorate Gurugram s Beauty
चौक-चौराहों पर अब भी लगे हैं पूर्व जनप्रतिनिधियों के साइन बोर्ड

चौक-चौराहों पर अब भी लगे हैं पूर्व जनप्रतिनिधियों के साइन बोर्ड

संक्षेप:

पड़ताल : -दो पूर्व विधायक, पूर्व मेयर से लेकर नगर निगम पार्षदों तक लगे साइन बोर्ड -निगम टीमों की नजरें सालों से पूर्व जन प्रतिनिधियों के इन साइन बोर्ड

Nov 30, 2025 11:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। मिलेनियम सिटी के चौक-चौहारों पर अब भी पूर्व जन प्रतिनिधियों के साइन बोर्ड लगे है। नगर निगम टीमों की नजरें सालों से पूर्व जन प्रतिनिधियों के साइन बोर्ड पर नहीं पड़ी। इसमें हरियाणा के पूर्व डिप्टी स्पीकार, दो पूर्व विधायक, पूर्व मेयर से लेकर नगर निगम के पार्षदों तक साइन बोर्ड शामिल है। जबकि नगर निगम की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन शहर को स्वच्छ बनाने का दावे खोखले साबित हो रहे हैं। पेश है रिपोर्ट: झाड़सा चौक पर तीन पूर्व जनप्रतिनिधियों के बोर्ड लगे: दिल्ली-जयपुर हाइवे के झाड़सा चौक के दोनों ओर तीन पूर्व जन प्रतिनिधियों के साइन बोर्ड कई सालों से लगे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसमें एक पूर्व डिप्टी स्पीकार, पार्षद और विधायक के बोर्ड शामिल है। विधानसभा से लेकर नगर निगम के चुनाव खत्म हो चुके हैं। जन प्रतिनिधि बदल चुके हैं, लेकिन इनके बोर्ड नगर निगम अधिकारियों की ओर से बोर्ड नहीं हटाया गया। जो शहर की सुंदरता खराब हो रही है। लेकिन नगर निगम की टीमें सड़कों से पोस्टर बैनर को फाड़ देते हैं। इनके बोर्ड को हटाने की कभी कोशिश नहीं की। स्वर्गीय पूर्व पार्षद के बोर्ड लगे हैं डीएलएफ फेज एक कुतूब प्लाजा के पास स्वर्गीय पूर्व पार्षद का साइन बोर्ड लगा हुआ है। वार्ड में उपचुनाव हुआ और फिर से चुनाव कराए गए, लेकिन बोर्ड तक हटाए गए हैं। ऐसे में शहर की सड़को से मिट्टी हटाने से अन्य सौदर्यीकरण किया जाता है। लेकिन बोर्ड सड़क की सुंदरता खराब कर रहा है। निगम की टीमों की नजर इन बोर्ड पर नहीं पड़ी। चार सात चौक पर लगे हैं साइन बोर्ड गुड़गांव रेलवे स्टेशन जाने वाली रोड के चार सात चौक पर पूर्व विधायक के साइन बोर्ड लगा हुआ है। एक पांच वर्षीय चुनाव के बाद दूसरी बार विधानसभा चुनाव भी हो चुका है। दो जन प्रतिनिधि चुनकर आने के बाद पुराने बोर्ड को नहीं हटाया गया है। ऐसे में नगर निगम अधिकारियों को डर बना रहता है कि पूर्व हटाने पर उनके तबादले न हो जाए। इस डर से किसी बोर्ड को नहीं हटाया जाता है। अन्य सड़कों पर तमाम बोर्ड लगे हैं शहर के विभिन्न सड़कों पर पूर्व पार्षदों से लेकर आरडब्ल्यूए के भी साइन बोर्ड लगे है। जो शहर की सुंदरता को खराब हो रहा है। शहर को सुंदर बनाने के लिए कई योजना चलाई जा रहीं है। जो इन योजनाओ में साइन बोर्ड धब्बा लगा रहे हैं। जिला प्रशासन भी इस बारे में कभी कोई कदम नहीं उठाया। चौक-चौहारों पर लगे पूर्व जन प्रतिनिधियों के साइन बोर्ड हटवाए जाएंगे। शहर की सुंदरता खराब नहीं दिया जाएगा। इसको लेकर संबंधित नगर निगम कर्मचारियों को निर्देश जारी कर बोर्ड हटाया जाएगा। - विजय ढाका मुख्य अभियंता नगर निगम गुरुग्राम