रिसर्च में स्किल्स का तालमेल ज़रूरी है:डॉ. एस.वाई. कुरैशी

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. एस.वाई. कुरैशी ने कहा कि ऐसी रिसर्च जिसका देश को कोई फ़ायदा न हो, वह बेकार है। रिसर्च में

रिसर्च में स्किल्स का तालमेल ज़रूरी है:डॉ. एस.वाई. कुरैशी

गुरुग्राम, अमर मौर्य। पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. एस.वाई. कुरैशी ने कहा कि ऐसी रिसर्च जिसका देश को कोई फ़ायदा न हो, वह बेकार है। रिसर्च में स्किल्स का एकीकरण और तालमेल बहुत ज़रूरी है। सामाजिक बदलाव के लिए बड़े पैमाने पर रिसर्च की ज़रूरत है। डॉ. कुरैशी शनिवार को गुरुग्राम में श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी स्थित ट्रांजिट कैंपस में रिसर्च स्कॉलर्स के लिए आयोजित सत्र को संबोधित कर रहे थे। डॉ. कुरैशी ने अपनी किताबें भेंट कीं और रिसर्च स्कॉलर्स से ज़्यादा से ज़्यादा पढ़ाई करने का आग्रह किया। उन्होंने ऐसी रिसर्च की ज़रूरत पर ज़ोर दिया जो व्यावहारिक रूप से उपयोगी हो और चुनौतियों व समस्याओं को दूर करे।

विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में अपनी रिसर्च के दौरान मिले अनुभवों को छात्रों के साथ साझा किया। सत्र के दौरान रिसर्च स्कॉलर्स ने अपने सवाल भी पूछे और उनके समाधान पाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।